Thursday , 11 December 2025
Home agraleaks Hartalika Teej: This time worship Lord Shiva Parvati in Ravi Yoga#agranews
agraleaksअध्यात्म

Hartalika Teej: This time worship Lord Shiva Parvati in Ravi Yoga#agranews

आगरालीक्स (07 September 2021 Agra News)… हरतालिका तीज पर बन रहा रवि योग. इस योग में शिव—पार्वती की पूजा करने से सभी मन्नतें होंगी पूरी. खुशहाल दांपत्य जीवन के लिए..

14 साल बन रहा रवि योग
हरतालिका तीज नौ सितंबर गुरुवार को है। इस बार 14 साल बाद रवि योग बन रहा है। इस अद्भुत योग में पूजा करने से सभी मन्नतें पूरी होंगी। अलीगढ़ के ज्योतिषाचार्य पंडित हृदय रंजन शर्मा ने बताया कि पति की लंबी उम्र, स्वास्थ्य लाभ के लिए महिलाएं ये व्रत रखती हैं। कन्याएं सुयोग्य वर के लिए व्रत रखती हैं।

निर्जला व्रत रखा जाता है
उन्होंने बताया कि इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं। भगवान शिव, माता पार्वती और गणेश जी की बालू या मिट्टी की मूर्ति बनाकर पूजन करती हैं। इस दिन खुशहाल दांपत्य जीवन के लिए मां पार्वती को अवश्य ही प्रसन्न करना चाहिए।

खीर से लगाएं मां पार्वती को भोग
पंडित हृदय रंजन शर्मा ने बताया कि चावल की खीर बनाकर मां पार्वती को भोग लगाएं। इसके बाद पति को खिलाएं। पत्नी अगले दिन उपवास खोलने पर खाएं। इसके अलावा 11 नवविवाहिताओं को सुहाग की पिटारी भेंट करें। इसमें पूरा 16 श्रृंगार होना चाहिए। पांच बुजुर्ग सुहागन को साड़ी और बिछिया दें। जोड़े से पैर छुएं।

नंदी को चढ़ाएं शहद
उन्होंने बताया कि सुबह जल्दी उठकर स्नान कर शिव-पार्वती के मंदिर जाएं। मंदिर में शिव-पार्वती को लाल गुलाब अर्पित करें। भगवान शिव और नंदीगण को शहद चढ़ाएं। माता पार्वती को चुनरी और नथ अपने हाथों से पहनाएं। इस दिन पति शुभ मुहूर्त में पत्नी की अपने हाथों से मांग भरें। बिछिया-पायल भी खुद पहनाएं। इससे पति-पत्नी में प्रेम प्रगाढ़ होता है।

पंडित हृदय रंजन शर्मा

पान का बीड़ा चढ़ाएं
हरतालिका तीज पर गणेश मंदिर में सूखे मालपुए अर्पित करने से भी दांपत्य जीवन में रस घुलता है। इस दिन पत्नी अपने हाथों से पान का बीड़ा लगाकर शिव जी को चढ़ाएं और फिर पति को दें। इससे भी प्रेम रस बढ़ता है। गुड़ के 11 लड्डू मां पार्वती को चढ़ाएं और अगले दिन श्री गणेश चतुर्थी पर गणेश स्थापना के बाद खाएं।

यह है शुभ समय
पंडित हृदय रंजन शर्मा ने बताया कि नौ सितंबर दोपहर ढाई बजे से 10 सितंबर को 12 बजकर 57 मिनट तक यह योग रहेगा। इसके अलाव अति शुभ समय शाम पांच बजकर 16 मिनट से शुरू होगा। जो शाम छह बजकर 45 मिनट तक रहेगा। उन्होंने बताया कि चित्रा नक्षत्र के कारण यह योग बन रहा है।

Related Articles

अध्यात्म

Rashifal 11 December 2025

आगरालीक्स…11 दिसंबर गुरुवार का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदों से...

अध्यात्म

Rashifal 10 December 2025

आगरालीक्स….10 दिसंबर बुधवार का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदों से...

अध्यात्म

Rashifal 9 December 2025

आगरालीक्स…मंगलवार को हनुमान जी कृपा पाएंगे इस राशि के जातक. पढ़ें 09...

अध्यात्म

Rashifal 08 December 2025

आगरालीक्स….08 दिसंबर सोमवार का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें लेकर...

error: Content is protected !!