Wednesday , 22 July 2026
Home बिगलीक्स Hate speech in Agra: kundanika Sharma gets interim bail
बिगलीक्स

Hate speech in Agra: kundanika Sharma gets interim bail

212

IMG-20160321-WA0073
आगरालीक्स
 …..आगरा में भाजपा नेत्री कुंदनिका शर्मा को जमानत मिल गई है। पुलिस ने अरेस्ट कर उन्हें एसीजेएम प्रथम आशुतोष की कोर्ट में पेश किया। उन्हें 2 अप्रैल तक अंतरिम जमानत दी गई है। उनके खिलाफ विहिप नेता अरुण माहौर की शोकसभा में भड़काऊ भाषण देने के आरोप में गैर जमानती वारंट जारी किए गए थे। उन्हें हिरासत में लेकर जाती पुलिस की गा​डी सुभाष पार्क पर फंस गई। लेडी लॉयल में मेडिकल कराया गया है।

भाजपा नेत्री कुंदनिका विहिप के जिलामंत्री अशोक लवानिया और एबीवीपी के प्रांत प्रमुख शशांक चौधरी पर आरोप है कि उन्होंने विहिप नेता अरुण माहौर की जयपुर हाउस के पार्क में 28 फरवरी को आयोजित श्रद्धांजलि सभा में भड़काऊ भाषण दिया था। इन तीनों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हो गए हैं।
कुंदनिका शर्मा साहित ​तीनों पर एक मार्च को लोहामंडी थाना में दर्ज किया गया था । पुलिस लगातार दावा कर रही है कि आरोपियों को पकडने के लिए उनके घर दबिश देने का। ऐसे में कुं​दनिका शर्मा को हिरासत में लिया जाता है तो मामला गर्मा सकता है,हिंदूवादी संगठन बडा प्रदर्शन कर सकते हैं। इसे देखते हुए पुलिस सोच समझकर काम कर रही है।
ये है मामला
गुरुवार (25 फरवरी) को विहिप के महानगर उपाध्यक्ष अरुण माहौर की बीच बाजार में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में रविवार (28 फरवरी) को जयपुर हाउस में शोक सभा आयोजित की गई। साध्वी प्राची के शोक सभा में शामिल होने से मामला गर्मा गया, लेकिन उन्हें मंच पर जगह नहीं दी गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शोक सभा में केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ राम शंकर कठेरिया ने कहा कि ‘हमें खुद को ताकतवर बनाना होगा। जंग छेड़नी होगी। ऐसा नहीं किया तो कल दूसरा साथी भी खोना पड़ेगा।’ “ये हत्यारे चले ही जाएं, इस प्रकार की ताकत हमें दिखानी होगी।” फतेहपुर से बीजेपी सांसद बाबू लाल भी शामिल हुए। स्पीच देने वालों ने कहा कि अरुण की मौत का बदला लिया जाएगा

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

बिगलीक्स

Agra News Live: Three people, including wife and lover, were sentenced to life imprisonment in the murder case of Agra businessman Naresh

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के चर्चित बिजनेसमैन नरेश ​हत्याकांड में पत्नी,...

error: Content is protected !!