आगरालीक्स.. हाथरस प्रकरण में पीडित परिवार हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में बयान दर्ज कराने के लिए लखनऊ पहुंच गए हैं।
हाथरस प्रकरण में हाईकोर्ट ने संज्ञान लेते हुए पीडित परिवार को बयान दर्ज करने के लिए बुलाया है, ऐसे में पुलिस फोर्स कडी सुरक्षा के साथ पीडित परिवार को लेकर लखनऊ पहुंच गए हैं। हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में बयान दर्ज किए जाएंगे। दोपहर दो बजे के बाद इस मामले में सुनवाई होगी।