हाथरसलीक्स…आकाश, तुमने मुझे मरने को मजबूर कर दिया, आई लव यू सो मच….हाथरस में युवती ने दी जान. प्रेमी अरेस्ट
हाथरस में एक युवती ने जहर खाकर अपनी जान दे दी. मौत से पहले का उसका वीडियो सामने आया है जिसमें उसने अपने प्रेमी आकाश का जिक्र किया है और कहा है कि आकाश तुमने मुझे मरने को मजबूर कर दिया, आई लव यू सो मच.पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी युवक को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है.
हाथरस के आवास विकास कॉलोनी में रहने वाली गुनगुन नोएडा में नौकरी करती थी और बीए की पढ़ाई कर रही थी. वह अपने माता पिता की इकलौती बेटी थी और उसके पिता का पांच साल पहले निधन हो चुका था. यहां वह अपनी मौसी के यहां रहा करती थी. गुनगुन का आवास विकास में ही रहने वाले आकाश से चार साल से प्रेम संबंध थे शनिवार को ही वह नोएडा से लौटी थी और आकाश से उसने मुलाकात की थी. मौसी ने बताया कि यहां आकर उसने आकाश से शादी की बात की थी लेकिन आकाश ने मना कर दिया. इससे गुनगुन मानसिक तनाव में आ गई थी और उसने मौसी रोशनी के घर जहर खाकर जान दे दी.
मंगलवार को युवती का एक वीडियो सामने आया जिसमें उसने कहा कि आकाश तुमने मुझे इतना मजबूर कर दिया कि अब मेरे पास मरने के सिवाय कोई रास्ता नहीं बचा है. मैंने कभी किसी को चीट नहीं किया, मैं अब मूव आन नहीं कर सकती. आई लव यू सो मच. मैं ये सब नहीं करना चाहती थी लेकिन सिर्फ उनकी वजह से, तेरे घरवालों ने कभी यह नहीं सिखाया क्या कि किसी की जिंदकी के साथ नहीं खेलना चाहिए. मैं तो जा रही हूं लेकिन अगर थोड़ी सी भी इंसानियत जिंदा है, अगर जरा सी भी इंसानियत बची है, तो तू भी नहीं बचेगा. चार साल पहले वाला आकाश और जिससे मैं कल मिलकर आई हूं, वो आकाश एक ही इंसान नहीं हो सकता.
पुलिस ने प्रेमी आकाश पुत्र धर्मा निवासी आवास विकास कॉलोनी को अरेस्ट कर लिया है.