नईदिल्लीलीक्स कोरोना के नए वैरिएंट जेएन-1 के कारण संक्रमण के मामले तेजी से बढ़े। देश के सात राज्यों में बढ़ रहा है प्रकोप।
प्रतिरक्षा प्रणाली को चकमा देने में सक्षम
ओमिक्रॉन वैरिएंट का ही एक म्यूटेटेड रूप माना जा रहा जेएन-1 अधिक संक्रामकता और आसानी से शरीर में वैक्सीन से बनी प्रतिरक्षा प्रणाली को चकमा देने वाला पाया गया है। इसकी प्रकृति को देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने इसे ‘वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट’ के रूप में वर्गीकृत किया है।

जेएन.1 को लेकर अब तक हुए अध्ययनों में पाया गया है कि वैसे तो इसके कारण गंभीर रोग विकसित होने का खतरा कम है, पर ये वैरिएंट तेजी से फैल सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर अलर्ट करते हुए सभी लोगों को बचाव करते रहने की सलाह दी है। डॉक्टर्स कहते हैं कोरोना के कारण कुछ प्रकार की गंभीर बीमारियों का खतरा भी बढ़ रहा है, जिसको लेकर सावधानी बरतनी जरूरी है।
इस बीच देश के सात राज्यों, केरल, कर्नाटक, गोवा के साथ बेंगलुरु, राजस्थान, महाराष्ट्र तमिलनाडु में इसका प्रकोप तेजी से फैल रहा है।