Tuesday , 21 April 2026
Home हेल्थ Health News: The risk of endometriosis disease is increasing in women: Dr. Malhotra…#agranews
हेल्थ

Health News: The risk of endometriosis disease is increasing in women: Dr. Malhotra…#agranews

322

आगरालीक्स…महिलाओं में बढ़ रही है एंडोमेट्रियोसिस. ये एक कैंसर जैसी बीमारी जिससे बांझपन का खतरा है. आगरा की डॉ. जयदीप मल्होत्रा ने श्रीनगर में हुई इंडो ऑस्ट्रेलियन एकेडमिक फ्रेंडशिप टूर वर्कशॉप में रखे विचार

रेनबो आईवीएफ की एमडी एवं बांझपन एक्सपर्ट डॉक्टर जयदीप मल्होत्रा ने बताया कि महिलाओं में एंडोमेट्रियोसिस बीमारी का खतरा बढ़ रहा है। यह कैंसर जैसी बीमारी है। इससे एंडोमेट्रियल जैसा ऊतक गर्भाशय के बाहर बढ़ने लगता है। यह प्रजनन क्षमता को प्रभावित करता है, जिससे गर्भधारण में मुश्किलें आती हैं। 25 प्रतिशत महिलाओं को बचपन से यह बीमारी होती है।।

वे इंडो ऑस्ट्रेलियन एकेडमिक फ्रेंडशिप के तहत मेटा (मल्होत्रा एंब्रोलाॅजी ट्रेनिंग अकेडमी )-रेनबो आईवीएफ की ओर से बांझपन और एंडोमेट्रियोसिस विषय पर श्रीनगर में आयोजित वर्कशॉप में बोल रहीं थी। उन्होंने बताया कि इंडो ऑस्ट्रेलियन फ्रेंडशिप टूर के तहत एंडोमेट्रियोसिस और बांझपन के बारे में शहर-शहर जाकर डॉक्टरों को वक्तव्य और वर्कशॉप के माध्यम से जानकारी दी जा रही है। आज श्रीनगर में डॉक्टरों को इसके बारे में बताया गया। उन्होंने बताया कि पेट के निचले हिस्से में दर्द, पीठ के निचले हिस्से में दर्द, मासिक धर्म के दौरान दर्द, मतली, दस्त, कब्ज और बार-बार पेशाब आना एंडोमेट्रियोसिस के लक्षण हैं। इससे पेट फूलना, माइग्रेन, सूजन जैसी दिक्कतें हो जाती हैं।

उजाला सिग्नस रेनबो हॉस्पिटल के एमडी एवं प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डाॅक्टर नरेंद्र मल्होत्रा, ऑस्ट्रेलिया से आए बांझपन एक्सपर्ट डाॅक्टर राॅबर्ट नोर्मन ( पूर्व एस्पायर प्रेसिडेंट ) और प्रोफेसर डाॅक्टर क्लैयरे बूथ्रोयड( पूर्व एस्पायर प्रेसिडेंट ) ने भी बांझपन और  एंडोमेट्रियोसिस पर अपने-अपने विचार रखे। जानकारी दी कि एंडोमेट्रियोसिस के कारण बनने वाले जख्म और चिपकने वाली परतें फैलोपियन ट्यूब्स को ब्लॉक कर सकती हैं, जिससे अंडाणु और शुक्राणु का मिलना मुश्किल हो सकता है। ओवेरियन सिस्ट्स अंडाशय पर बन सकती हैं, जिससे अंडाशय के अंडे छोड़ने या हार्मोन बनाने की क्षमता प्रभावित हो सकती है। एंडोमेट्रियोसिस के कारण होने वाली सूजन से निषेचित अंडाणु के गर्भाशय में इम्प्लांटेशन में रुकावट आ जाती है।

इसके बाद फोग्सी की ओर से चलाए जा रहे  मान्यता प्रोग्राम के बारे में डाॅक्टर दिनेश सिंह ने जानकारी दी। मान्यता, फेडरेशन ऑफ ऑब्स्टेट्रिक एंड गायनेकोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया (फोग्सी) की एक पहल है। इसका मकसद, मातृ स्वास्थ्य में सुधार करना और ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को बेहतर देखभाल मुहैया कराना है। रेनबो आईवीएफ पूरे उत्तर भारत में ऐसा एकमात्र ऐसा सेंटर है जहां इस बारे में पिछले कई वर्षों से ट्रेनिंग दी जा रही है।

इस कार्यक्रम में उजाला सिग्नस  हाॅस्पिटल श्रीनगर के डाॅक्टर और मैनेजमेंट का विशेष सहयोग रहा। कश्मीरी वाजवान (फूड) का आयोजन डाॅक्टर शहनाज टैंक और डाॅक्टर शबा रसूल ने किया। यह ऑस्ट्रेलियन डॉक्टर्स को बहुत पसंद आया। कल्चर हेरिटेज टूर का भी आयोजन किया गया। भारत सीरम वैक्सीन कंपनी के सहयोग से आयोजित वर्कशाॅप में डाॅक्टर शैनाज, डाॅक्टर रिजवान, डाॅक्टर मुस्ताक मट्टू, डाॅक्टर शाहिदा, डाॅक्टर सईदा मुफ्ती, प्रोफेसर फरहत जबीन, प्रोफेसर निगत फिरदाैस, डाॅक्टर माैस्मा रिजवी, डाॅक्टर नादिया, डाक्टर शामिया मुफ्ती, डाॅक्टर शाबात रसूल, डाॅक्टर समीना, डाॅक्टर शफिका आदि ने भाग लिया। भारत सीरम वैक्सीन कंपनी के डाॅक्टर परवेज, डाॅक्टर शकील भी उपस्थित रहे।


लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित होंगी डाॅक्टर जयदीप मल्होत्रा
लखनऊ में सात फरवरी को बांझपन पर होने वाली कॉन्फ्रेंस में डाॅक्टर जयदीप मल्होत्रा को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। उन्हें यह अवार्ड बांझपन पर उपलब्धियों को लेकर दिया जाएगा। इसमें आगरा से प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ नरेंद्र मल्होत्रा, ऑस्ट्रेलियाई डाॅक्टर राॅबर्ट नोर्मन और प्रोफेसर डाॅक्टर क्लैयरे बूथ्रोयड भाग लेंगे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगराहेल्थहेल्थ कम्युनिटी

Agra Health News: Dental & Skin Makeup camp by Dr. Natasha Yadav today in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में आगरा में ‘कॉस्मोडेंट’ द्वारा आज विशाल डेंटल...

हेल्थ

Agra News: Successful Surgery of complicated CSF Rhinorrhea using Laparoscopic method at SN Medical College, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एसएन में डॉक्टरों का कमाल. 35 साल की महिला के...

हेल्थ

Agra News: Doctors at SN Medical College save the life of a 1.4 kg newborn…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एसएन में 1.4 किलो के बच्चे की हुई जटिल ‘गैस्ट्रोस्चिसिस’...

हेल्थ

Agra News: 202 Nursing Officers Receive Joining Letters for SN Medical College, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के लिए 202 नर्सिंग आफिसर्स को मिला...

error: Content is protected !!