Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Hearing to lodge FIR against actress Kangana Ranaut on 18th February in Agra court #agranews
आगराबिगलीक्सयूपी न्यूज

Hearing to lodge FIR against actress Kangana Ranaut on 18th February in Agra court #agranews

196

आगरालीक्स… आगरा के कोर्ट में एक्ट्रेस कंगना रनौत के खिलाफ राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज करने के प्रार्थना पत्र पर 18 फरवरी को सुनवाई होगी।

राजीव गांधी बार एसोसिएशन, आगरा के अध्यक्ष अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा ने 23 नवंबर को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया था। उन्होंने प्रार्थना पत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एक्ट्रेस कंगना रनौत के खिलाफ राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज करने ​की मांग की थी।


ये है मामला
अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा के अनुसार 17 नवंबर को उन्होंने अभिनेत्री कंगना रनौत द्वारा महात्मा गांधी के प्रति अपमानजनक एवं अमर्यादित टिप्पणी व पोस्ट पढ़ा था, उन्होंने पोस्ट में आजादी भीख में मिली एवं महात्मा गांधी के अहिंसात्मक सिद्धांत का उपहास उड़ाया था। इस पर उन्होंने कोर्ट में अधिवक्ता ने प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करते हुए आरोप लगाया है कि अभिनेत्री ने अपनी टिप्पणी से महात्मा गांधी, देशभक्त बलिदानियों व स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों समेत पूरे राष्ट्र का अपमान किया है। प्रधानमंत्री को ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी थी। उन्होंने ऐसा न कर अपने कर्तव्य एवं उत्तरदायित्व का पालन नहीं किया। उन्होंने प्रार्थना पत्र में लिखा है कि इससे पूर्व सांसद प्रज्ञा ठाकुर की भी गांधी जी के प्रति अमर्यादित टिप्पणी पर प्रधानमंत्री मौन साध गए थे। जिससे प्रार्थी समेत अन्य अधिवक्ताओं व करोड़ों देशवासियों की भावना को ठेस पहुंची है।
18 फरवरी को होगी सुनवाई
इस मामले में अधिवक्ता एवं वादी रमाशंकर शर्मा अपने बयान दर्ज करस चुके हैं। अन्य गवाहों के बयान दर्ज होने थे। कोविड प्रोटोकाल के चलते गवाही की प्रक्रिया पर फिलहाल रोक है। अदालत ने अन्य गवाहों के बयान दर्ज होने हैं। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार सिंह ने मामले में सुनवाई को अब 18 फरवरी की तारीख नियत की है।  

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

error: Content is protected !!