Sunday , 23 February 2025
Home आगरा Heavy rain alert in Agra…temperature down to 5 degrees on Thursday…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Heavy rain alert in Agra…temperature down to 5 degrees on Thursday…#agranews

आगरालीक्स…(6 January 2022 Agra News) आगरा में चार दिन तेज बारिश का अलर्ट. गुरुवार को भी बारिश से हुई दिन की शुरुआत. शाम को भी हो रही बारिश. तापमान 5 डिग्री तक कम…

गुरुवार को बारिश ने तापमान किया कम
आगरा में बारिश हो रही है. गुरुवार की शुरुआत भी बारिश के साथ हुई है. रात करीब चार बजे से बारिश होना शुरू हुई. हालांकि 6 बजे के बाद बारिश बंद हो गई लेकिन सुबह से बादलों का डेरा आकाश में लगा रहा. धूप नाममात्र के लिए ही निकली. कभी—कभी बौछारें भी होती रही. दिन में तो एकबारगी बादलों का डेरा इतना छा गया कि लगा जोरदार बारिश होगी…लेकिन शाम होते—होते बूंदाबांदी शुरू हो गई जो कि काफी देर तक चलती रही. पूरे शहर और देहात का यही हाल रहा. इसका असर तापमान पर भी दिखाई दिया. आगरा का अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री तक नीचे पहुंच गया. जो कि 16.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी देखी गई है. मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री रहा जो कि सामान्य से 5 डिग्री अधिक था.

चार दिन तेज बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग का कहना है कि आगरा में बारिश का यह क्रम अभी चार दिन तक बदस्तूर रहेगा. 7 जनवरी से 9 जनवरी तक तेज बारिश की संभावना जताई गई है. इस दौरान अधिकतम तापमान और कम हो सकता है.

Related Articles

बिगलीक्स

Taj Mahotsav 2025 Agra : Piyush Mishra perform today#Agra

आगरालीक्स …Agra News : आगरा में ताजमहोत्सव में रौनक बढ़ने लगी है,...

बिगलीक्स

UP Board Exam Agra : Tight security of lockers in Exam Center#Agra

आगरालीक्स.Agra News : .. आगरा में यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए...

आगरा

Obituaries of Agra on 23rd February 2025 #Agra

आगरालीक्स … आगरा में आज 23 फरवरी को 2024 को उठावनी, शवयात्रा...

बिगलीक्स

Agra News : Two high tech theft arrested taking cash from ATM by using Chip#Agra

आगरालीक्स …Agra News : आगरा में एटीएम में चिप लगाकर गिरोह ने...

error: Content is protected !!