आगरालीक्स …..आगरा में आज हेलीकाप्टर आ जाएंगे, नोएडा से बटेश्वर तक फ्लाइट का ट्रायल होगा। 25 दिसंबर से आगरा में शुरू हो रही हेलीकाप्टर सेवा के बारे में जानें।
आगरा और मथुरा, गोवर्धन दर्शन के लिए हेलीकाप्टर सेवा शुरू की जा रही है। इसके लिए मैसर्स राजस एयरोस्पोटर्स एडवेंचर प्राइवेट लिमिटेड से 30 साल के लिए करार किया गया है। आगरा में इनर रिंग रोड के पास पांच करोड़ की लागत से बने हेलीपोर्ट से हेलीकाप्टर आगरा के दर्शन कराएंगे।
भारत रत्न अटल विहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर सीएम योगी दिखाएंगे हेलीकाप्टर को हरी झंडी
प्रदेश में पहली बार आगरा से हेलीकाप्टर सेवा शुरू हो रही है। 25 दिसंबर को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर सीएम योगी आदित्यनाथ बटेश्वर में हेलीकाप्टर को हरी झंडी दिखाकर हवाई दर्शन यात्रा का शुभारंभ करेंगे।
आज आएंगे हेलीकाप्टर
आगरा में हेलीकाप्टर सेवा शुरू करने के लिए आज हेलीकाप्टर आएंगे। नोएडा से बटेश्वर तक पहली ट्रायल फ्लाइट होगी, इस पर पुष्प वर्षा भी की जाएगी। अभी तो हेलीकाप्टर आएंगे।
दो लाख रुपये तक प्रति घंटा किराया
छह सीट के हेलीकाप्टर से पहले चरण में आगरा और गोवर्धन में फ्लाइट शुरू होगी। इसका किराया न्यूनतम पांच से सात हजार रुपये रखा गया है यह पांच मिनट से 15 मिनट के लिए होगा। वहीं, हेलीकाप्टर का एक घंटे का किराया प्रति व्यक्ति दो लाख रुपये तक का होगा।