Wednesday , 29 July 2026
Home टॉप न्यूज़ High Profile Doctor Family Dispute Agra: Dr Vaishali Tandon allege Dr Anurag Tandon for Misbehaving
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

High Profile Doctor Family Dispute Agra: Dr Vaishali Tandon allege Dr Anurag Tandon for Misbehaving

263

आगरालीक्स.. आगरा के हाईप्रोफाइल डॉक्टर फैमिली मामले में डॉ अमित टंडन की पत्नी डॉ वैशाली टंडन ने तहरीर दी है, अपने देवर डॉ अनुराग टंडन पर गंभीर आरोप लगाए हैं, अभद्रता करने के साथ मारपीट करने की तहरीर थाना हरीपर्वत में दी है। हालांकि, इस तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है। उधर, डॉ अनुराग टंडन का शनिवार को पुष्पांजलि हॉस्पिटल में आपरेशन किया गया। वे आईसीयू में हैं हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आगरा की वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ कमलेश टंडन के बडे बेटे डॉ अमित टंडन और छोटे बेटे डॉ अनुराग टंडन में प्रोपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है। डॉ अमित टंडन और उनकी पत्नी डॉ वैशाली टंडन डॉ कमलेश टंडन हॉस्पिटल एंड आईवीएफ सेंटर देख रहीं हैंं। डॉ अनुराग टंडन और उनकी पत्नी डॉ पारुल टंडन सनराइज पैथोलॉजी लैब देखती हैं। कमलेश टंडन उनके बडे बेटे डॉ अमित टंडन उनकी पत्नी डॉ वैशाली टंडन और छोटे बेटे अनुराग टंडन उनकी पत्नी डॉ पारुल टंडन हॉस्पिटल परिसर में बने आवास में रहते हैं। डॉ अनुराग टंडन ने आवास के अपने हिस्से में सीसीटीवी लगवा लिए थे, डॉ अमित टंडन भी अपने आवास में सीसीटीवी लगवा रहे थे। इसे लेकर विवाद हो गया।
डॉ अमित टंडन उनकी पत्नी और कर्मचारी पर मुकदमा
थाना हरीपर्वत में डॉ अनुराग टंडन की पत्नी पारुल ने दी तहरीर में आरोप लगाया है कि शुक्रवार शाम पांच बजे डॉ. अमित टंडन और उनकी पत्नी डॉ. वैशाली टंडन अपने कर्मचारी राहुल से डॉ अनुराग टंडन के आवास में लगे सीसीटीवी को हटवा रहे थे। अनुराग की पत्नी डॉ. पारुल टंडन का आरोप है कि इसी बीच अमित टंडन ने अनुराग के सिर में रॉड से प्रहार कर दिया। उन्हें पुष्पांजलि हॉस्पिटल में वेंटीलेटर पर रखा गया है। इंस्पेक्टर हरीपर्वत प्रवीन कुमार मान का कहना है कि डॉ. पारुल की तहरीर पर अमित टंडन, उनकी पत्नी वैशाली टंडन, कर्मचारी राहुल, दिनेश यादव, उमाशंकर शर्मा के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
डॉ वैशाली ने दी तहरीर
इस मामले में डॉ अमित टंडन की पत्नी डॉ वैशाली टंडन ने थाना हरीपर्वत में तहरीर दी है, इसमें उन्होंने अपने देवर डॉ अनुराग टंडन पर अभद्रता और मारपीट के आरोप लगाए हैं।
कई बार हो चुकी पंचायत, पकड रहा तूल
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार डॉ टंडन फैमिली विवाद में कई बार पंचायत हो चुकी है लेकिन बेनतीजा रही। डॉक्टर भी परिवार के विवाद को शांत कराने में जुटे हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Live: Female students won more medals than male students in DBRAU, Agra 92nd Convocation

आगरालीक्स …Agra News: आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि में छात्राओं को...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rain & thunderstorm forecast today in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में बारिश से गर्मी और उमस से मिली राहत,...

बिगलीक्स

Agra News Live: All News Papers review 29th July 2026

आगरालीक्स …Agra News: आगरा का 29 जुलाई का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ लोकसभा...

बिगलीक्स

Agra News Lives: Kawad Yatra preparation in Agra, Video

आगरालीक्स आगरा में सावन में कांवड़ यात्रा को लेकर कड़े इंतजाम, मानक...

error: Content is protected !!