आगरालीक्स ..आगरा में पुलिस वैन से कैदियों के भागने की घटनाओं की रोकथाम को 10 हाईटैक पुलिस वैन मंगाई गई हैं, इन वैन में वीडियो और आडियो रिकॉर्डिंग के साथ जीपीएस भी लगा हुआ है। वैन में लगे कैमरा पुलिस अधिकारियों के मोबाइल से कनेक्ट रहेंगे, जिससे वे वैन के अंदर चल रही गतिविधियों को देख सकेंगे।
एसएसपी बबलू कुमार का मीडिया से कहना है कि वैन अत्याधुनिक कैमरे और जीपीएस सिस्टम से लैस है जिसमें वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ साथ ऑडियो रिकॉर्डिंग भी होगी। वैन में सवार सभी कैदियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा सकेगी।