आगरालीक्स.. आगरा सहित प्रदेश के रेस्टोरेंट, बार, कैफे, रूफ टॉप में हुक्का के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। हाईकोर्ट ने मुख्य सचिव यूपी को निर्देश दिए हैं कि बार, रेस्टोरेंट, कैफे, रूफ टॉप में हुक्का के इस्तेमाल पर रोक लगा दी जाए, इससे कोरोना का संक्रमण फैल सकता है, इस मामले में अब 30 सितंबर को सुनवाई होगी।
आगरा में करीब 100 हुक्का बार
आगरा में पिछले तीन सालों में हुक्का बार का चलन बढा है, आगरा में करीब 100 हुक्का बार हैं, यहां रात होते ही युवाओं की भीड जुट जाती है। अभी कोरोना संक्रमा के चलते हुक्का बार बंद चल रहे हैं।