आगरालीक्स… हिंदु युवतियों के लव जिहाद की लिस्ट जारी करने के बाद आगरा में हिंदू जागरण मंच ने बडा ऐलान किया है। बेटी बचाओ, बहू लाओ अभियान के तहत अन्य धर्म की 2100 युवतियों को बहु बनाया जाएगा।
बुधवार को होटल एकता पैलेस, एमजी रोड पर आयोजित प्रेसवार्ता में हिंदू जागरण मंच के बहू बेटी प्रदेश प्रमुख अज्जू चौहान ने कहा कि हिंदू युवतियों को लव जिहाद का शिकार बनाया जा रहा है। इसके लिए रेट लिस्ट भी जारी की गई है, लव जिहाद पर एक लाख 20 हजार रुपये से सात लाख रुपये देने की घोषणा की गई है। इसके विरोध में हिंदू जागरण मंच द्वारा तहसील स्तर पर बेटी बचाओ बहू लाओ की टीमें गठित की गई हैं। ये टीमें गैर धर्म की युवतियों से शादी करेंगे, साल भर में प्रदेश में 2100 बहु लाने की योजना बनाई गई है।
युवकों और उनके परिजनों को किया तैयार
इस काम के लिए हिंदू जागरण मंच ने हिंदू युवकों और उनके परिजनों को तैयार किया गया है। जिससे वे पढी लिखी मुस्लिम युवतियों से शादी कर अपने घर लेकर आएं, उनके परिजन उन्हें बहू की तरह से रखें।
एक साल में हिंदू लाए 15 बहु
अज्जू चौहान ने बताया कि पिछले एक साल में लव जिहाद की शिकार बेटियों को वापस लाया गया है। इसके साथ ही साल भर में गैर धर्म की 15 बहुओं से शादी कर हिंदू लडके लेकर आए हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश को लव जिहाद मुक्त प्रदेश बनाना है।