आगरालीक्स… आगरा के सदर थाने में हुए बवाल में दरोगा को पीटने, बाइक में आग जलाने, हवालात तोडने की कोशिश में नौ को जेल भेज दिया है, 67 वाहन जब्त किए गए हैं। सदर थाने में 30 नामजद और 150 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया गया है। रविवार को कमिश्नर सदर थाने पहुंचे, उन्होंने भी बवाल करने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
आगरा के फतेहपुर सीकरी में गुरुवार रात सब्जी विक्रेता मुवीन और रिजवान के साथ तेहरा जौतना के साथ मारपीट हो गई थी, इस मामले में पुलिस ने हिंदूवादी नेता सागर, मूला, ओमी टीकरी, विक्रांत, सचिन, विष्णु, पिंटू व रवि के खिलाफ जान लेवा हमला और डकैती की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया था। इसके विरोध में शनिवार सुबह से फतेहपुर सीकरी थाने पर चल रहा था .
मुकदमे के विरोध में हिंदूवादी नेताओं ने थाने का घेराव किया था। उनकी मांग थी कि इंस्पेक्टर फतेहपुरसीकरी विनोद कुमार यादव को निलंबित किया जाए। हिंदूवादियों के खिलाफ दर्ज मुकदमा खारिज हो। उनकी तहरीर पर सब्जी विक्रेताओं के खिलाफ मुकदमा लिखा जाए। एसपी देहात मंशाराम, एसडीएम निधि गुप्ता, सीओ रविकांत पाराशर से हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं की वार्ता बेनतीजा होने परभीड़ ने थाने पर पथराव कर दिया। पुलिस और हिंदूवादियों आमने-सामने आ गए। थाने पर पथराव हुआ। पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इससे बाजार में भगदड़ मच गई। आधा दर्जन हिंदूवादियों को पकड़कर हवालात में ठूंस दिया। माहौल गर्माने पर डीएम और एसएसपी को मौके पर पहुंचना पड़ा।

थाना सदर की हवालात तोडने की कोशिश
पुलिस हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं को अरेस्ट कर सदर थाने ले आई, यहां रात को अपने साथियों को छुडाने के लिए कार्यकर्ता पहुंच गए। विधायक चौधरी उदयभान सिंह भी सदर थाने पहुंच गए। हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं की पुलिस से झडप हुई, कार्यकर्ताओं ने दरोगा की पिस्टल छीन ली और हवालात तोडकर कार्यकर्ताओं को निकालने की कोशिश की। उन्हें पुलिस ने खदेडा, कार्यकर्ताओं ने दरोगा की बाइक में आग लगा दी, इससे मामला गर्मा गया।

नौ को भेजा जेल
पुलिस ने फतेहपुर सीकरी से अरेस्ट किए मनोज, छीतरपाल और सदर थाने से पकडे गए रंजीत शाह, रंजीत सिंह, टिंकू, पुंढीर, लोकेश को जेल भेज दिया है।
आधा दर्जन से अधिक पुलिस कर्मियों को चोट
बवाल में दरोगा राजीव तोमर, राजेंद्र सिंह, सिपाही धर्मेंद्र, मानवेंद्र, नगेंद्र, प्रशांत के चोट आई है।
Leave a comment