आगरालीक्स…आगरा में चौराहों पर होलिका रखना शुरू हो गई हैं. वसंत पंचमी के साथ ही शुरू हुई 40 दिन का होली महापर्व…
आगरा में आज वसंत पंचमी के शुभ अवसर के साथ ही चौराहों पर होलिका रखना भी शुरू हो गया है. खंदारी चौराहे पर बड़ी होली रखी जाती है और आज यहां शुभ मुहुर्त के साथ ही होलिका रख दी गई है. इसके साथ ही 40 दिन तक चलने वाला होली का महापर्व भी शुरू हो गया है.
जानिए कब कौन सी होली खेली जाएगी
7 मार्च 2025 शुक्रवार : लड्डू होली, श्रीजी मंदिर बरसाना
8 मार्च 2025 शनिवार : लठामार होली बरसाना
9 मार्च 2025 रविवार : लठामार होली नंदगांव
10 मार्च 2025 सोमवार : फूलों की होली, बांके बिहारी मंदिर, बरसाना और श्रीकृष्ण जन्मभूमि मथुरा
11 मार्च 2025 मंगलवार : गोकुल होली और छड़ीमार होली गोकुल
12 मार्च 2025 बुधवार : गोपीनाथ मंदिर, वृंदावन में विधवाओं की होली
13 मार्च 2025 गुरुवार : होलिका दहन
14 मार्च 2025 शुक्रवार : मथुरा—वृंदावन सहित पूरे देश दुनिया में होली
15 मार्च 2025 शनिवार : हुरंगा, दाऊजी मंदिर बलदेव