Friday , 16 January 2026
Home बिगलीक्स Holi 2025: Thakur Shri Baanke Bihari ji played Holi in Vrindavan. Prasadi Gulal was blown on the devotees…#mathuranews
बिगलीक्स

Holi 2025: Thakur Shri Baanke Bihari ji played Holi in Vrindavan. Prasadi Gulal was blown on the devotees…#mathuranews

आगरालीक्स…वृंदावन में ठाकुर जी ने खेली होली. श्रद्धालुओं पर जमकर उड़ाया प्रसादी गुलाल. भक्ति के रंग में सराबोर हुए लोग

बसंत पंचमी के अवसर पर आज वृंदावन के ठाकुर श्री बांकेबिहारी मंदिर में होली खेली गई. राजभोग एवं श्रृंगार आरती के बाद सेवायत गोस्वामियों ने यहां आए श्रद्धालुओं पर जमकर प्रसादी गुलाल बरसाया. आराध्य के दर्शन के साथ होली का आनंद लेकर यहां जितने भी लोग आए थे वो भक्ति के रंग में सराबोर हो गए.

40 दिन तक चलने वाली ब्रज की होली शुरू
बसंत पंचमी पर होली के साथ ही 40 दिन तक चलने वाली ब्रज की प्रसिद्ध होली की शुरुआत आज से हो गई है. आज अपने आराध्य के संग होली खेलने की लालसा लेकर भक्त वृंदावन धाम पहुंचे. ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर पर राजभोग एवं श्रृंगार आरती के बाद जैसे ही सेवायत गोस्वामियों द्वारा ठाकुर जी के चरणों में अर्पित अबीर गुलाल श्रद्धालुओं के ऊपर बरसाया. भक्त भी ठाकुर जी की प्रसादी में सवयं को बार—बार रंगने को बेताब नजर आया. ठाकुर राधा वल्लभ मंदिर में भी आरती के बाद भक्तों पर प्रसादी गुलाल बरसाया गया.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Weather: Dense fog is expected in Agra for the next 48 hours. IMD issued an orange alert…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अगले 48 घंटे घने कोहरे के आसार. मौसम विभाग ने...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : kids flock back to the school in Agra

आगरालीक्स…’ठंड जारी—छुट्टियां खत्म’, 15 दिन बाद स्कूल खुले मगर पहले सन्नाटा पसरा...

बिगलीक्स

Agra News : 150 Officer of Income tax survey on Agra’s Bhole Baba group & four other firms after continue after 24 Hours

आगरालीक्स …आगरा की भोले बाबा ग्रुप सहित पांच फर्मों के 35 ठिकानों...

बिगलीक्स

Agra Local News : Woman died after C-Section in Agra

आगरालीक्स आगरा के हॉस्पिटल में सिजेरियन डिलीवरी के बाद प्रसूता की बिगड़ी...

error: Content is protected !!