मथुरालीक्स…बसंत पंचमी से शुरू हो रहा होली का उल्लास. बांकेबिहारी जी भक्तों से खेलेंगे होली. ब्रज में 40 दिन तक चलेगा रंगों का पर्व. जानिए कब है लड्डू, लठामार होली…
23 जनवरी को वसंत पंचमी का पर्व मनाया जाएगा और इसी के साथ ब्रज में 40 दिन का होली महोत्सव शुरू हो जाएगा. वसंत पंचमी को वृंदावन में श्रीबांकेबिहारी जी अपने भक्तों के साथ होली खेलेंगे. वसंती वस्त्र धारण करेंगे, गुलाल लगाकर भक्तों को दर्शन देंगे. इसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. श्रृंगार आरती के बाद सेवायत जब ठाकुरजी का प्रसादी गुलाल भक्तों पर उड़ाएंगे तो ब्रज में इसी दिन से होली की शुरुआत होगी.
27 फरवरी से तीन मार्च तक गुलाल के साथ टेसू की होली
वहीं, 27 फरवरी को रंग भरनी एकादशी है, एकादशी से तीन मार्च तक टेसू के फूलों के रंग से होली खेली जाएगी।
बरसाना में 25 फरवरी को लठामार होली
24 फरवरी को बरसाना में लडडू होली के साथ ही फाल्गुन महोत्सव शुरू हो जाएगा। 25 फरवरी को बरसाना की लठामार होली होगी, 26 फरवरी को नंदगांव में होली होगी।