आगरालीक्स …आगरा मे खाटू श्याम जी ने चंदन की होली खेली। 18 मार्च को फूलों की होली व 19 मार्च को लट्ठामार होली का आयोजन होगा।
खाटू श्याम मंदिर जीवनी मंडी में चंदन लगाकर चंदन की होली का सुभारम्भ किया गया। इसके उपरान्त सभी भक्तों के माथे व गालों पर चंदन लगाकर होली की शुभकामनाएं दी गईं। 17 मार्च को रंगभरनी एकादशी मंदिर परिसर में उत्साह व उमंग के साथ मनाई जाएगी। सुबह 6 बजे मंगला आरती के समय बाबा के पट खुलेंगे जो रात 12 बजे की शयन आरती तक खुले रहेंगे। मंगला आरती में 25 हजार लड्डुओं का भोग लगेगा, जिससे बाद में होली खेलने के दौरान भक्तों को प्रसाद के रूप में वितरित किया जाएगा। शाम को छप्पन भोग व कलकक्ता के फूलों से बाबा का दरबार सजाया जाएगा। रात 12 बजे आरती में चूरमें का भोग लगेगा। दिन भर भक्तों की टोलियां बाबा को निशान चढ़ाने आती रहेंगी। इस अवसर पर मुख्य रूप से अनिल मित्तल, अरुण मित्तल, विपिन बंसल, हेमेन्द्र अग्रवाल, विकास गोयल, नितेश अग्रवाल, मनीष गोयल, मनीष बंसल, संजीव अग्रवाल ने मंदिर में आयोजित बैठत के दौरान दी।