मथुरालीक्स….. गृहमंत्री अमित शाह वृन्दावन पहुंच गए हैं, वे यहां ठाकुर श्री बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करेंगे। इसके बाद मथुरा में मतदाताओं से संवाद करेंगे।
गुरुवार दोपहर 12 बजे गृहमंत्री अमित शाह वृंदावन पहुंचे, वे ठाकुर बांके बिहारी जी के दर्शन करने के लिए जा रहे हैं। यहां दर्शन करने के बाद वे मतदाताओं से सीधा संवाद करेंगे।

पुजारी की हुई कोविड जांच
ठाकुर श्री बांके बिहारी मंदिर में गृहमंत्री अमित शाह पूजा अर्चना करेंगे, उनकी पूजा कराने वाले पुजारी का कोविड एंटीजन टेस्ट किया गया, इसके साथ ही कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।

मतदाताओं के साथ करेंगे संवाद
गृहमंत्री अमित शाह ठाकुर श्री बांके बिहारी मंदिर, वृंदावन में दर्शन करने के बाद
गोवर्धन रोड, मथुरा स्थित श्रीजी बाबा विद्या मंदिर पहुंचेंगे। यहां वे मतदाताओं से संवाद करेंगे। इसके बाद वे मथुरा में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे और गृह मंत्री अपराह्न तीन बजे गोवर्धन विधानसभा के गांव सतोहा में घर जनसंपर्क करेंगे।