आगरालीक्स …कारोबारियों और नौकरीपेशा को हनी ट्रैप में फंसाने के बाद अश्लील वीडियो बनाकर लाखों रुपये वसूलने वाला गैंग पकड़ा। आगरा के युवक सहित तीन अरेस्ट। वीडियो के लिए क्लिक करें.
कानपुर के गुजैनी थाना गोविन्दनगर निवासी व्यक्ति के पास दिनांक 16.06.2021 को रात्रि मे अंजली मेहता के नाम से फेसबुक पर फ्रेन्ड रिक्वेस्ट भेज कर आवेदक से व्हाटस्एप नम्बर माग कर वीडियों कॉल व चेटिंग की गयी उसके उपरान्त उक्त महिला द्वारा आवेदक को धोखा देकर उसकी 04 अशलील वीडियो बनाकर आवेदक के पास भेजे गये, आवेदक द्वारा वीडियों देख कर डिलीट कर दिये गये उसके बाद दिनांक 17.06.2021 को आवेदक के पास अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन कर धमकी भरे शब्दों मे आवेदक से धन की मॉग की गयी और कहा गया कि रुपये न देने पर आवेदक के 04 बीडियों यू-ट्यूब पर वायरल करने की धमकी दी गयी थी जो कि आवेदक के साथ बदनियत एंव धन उगाही के लिये बनाये गये थे फिर उन बीडियों को डिलीट करने के लिये आवेदक से प्रति बीडियों 15500/-रुपये की मॉग की गयी थी जो आवेदक द्वारा दिनांक 17/18.06.2021 को लगभग 65 हजार रुपये जालसाजों के बैंक खाता मे भेजे गये ।
क्रांच बांच अधिकारी बनकर की ठगी
19.06.2021 को आवेदक से फोन कर क्राइम ब्रान्च का अधिकारी बनकर 160000/- रुपये की मॉग की गयी जो कि आवेदक द्वारा सम्बन्धित बैंक खाते मे डाले गये। दिनांक 20.06.2021 को 50 हजार रुपये यह कहकर मॉगे गये की हमें जरुरत है और हम तुम्हारे केस को पूर्ण रुप से समाप्त कर देगे जो कि आवेदक द्वारा सम्बन्धित के बैंक खाता मे डाले गये। उसके बाद आवेदक के पास फ्रॉडिस्टर (क्राइम ब्रान्च अधिकारी ) का फोन आया कि हम लोग लडकी को पकडने गये थे जो कि छत से कूद गयी थी जिसे अस्पताल मे भर्ती कराया गया था जिसकी कुछ दिनों वाद मृत्यु हो गयी थी । लडकी की मृत्यु होने से पहले उसने आवेदक व अन्य व्यक्तियों का नाम लिया था । उसके वाद आवेदक से फ्रॉडिस्टर (क्राइम ब्रान्च अधिकारी ) द्वारा कहा गया कि लडकी के माता पिता से समझौता करने हेतु 09 लाख रुपयों की मॉग और की गयी जो कि आवेदक द्वारा सम्बन्धित बैंक खाते मे डाले गये । पुनः आवेदक से केस खत्म करने के लिये रुपये मॉगे जाने पर आवेदक द्वारा 06 लाख रुपये डाले गये । आवेदक के पास फोन आया कि इतने से बात नही बनेगी मामला जटिल हो गया है मैने बडे अधिकारी से वात की है आप तुरन्त 07 लाख रुपये भेजो जे कि आवेदक द्वारा दिनांक 28.06.2022 को सम्बन्धित बैंक खाते मे डाले गये पुनः आवेदक के पास फोन कर रुपयो की मॉग की गयी जो कि आवेदक द्वारा अलग अलग दिनांक को अलग-अलग सम्बन्धित बैंक खाते मे कुल धनराशि 28,74,300/- रुपये डाले गये उसके वाद भी आवेदक के पास फोन आने लगे की और रुपये दो तब आवेदक को पता चला कि उसके साथ फ्रॉड हो रहा है । उसके वाद आवेदक द्वारा साइबर सेल कानपुर नगर मे आकर उक्त प्रकरण से सम्बन्धित एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया तथा समबन्धित थाना गोविन्दनगर कानपुर नगर मे मु0अ0सं0-44/2022 धरा-420/507 भादवि व 66डी आईटी एक्ट पंजीकृत कराया गया।
साइबर सेल मे पंजीकृत शिकायत/थाना गोविन्दनगर मे पंजीकृत अभियोग के आधार पर आवेदक से बैंक खाता व मोबाइल नम्बरों के विवरण प्राप्त कर की गयी कार्यवाही के आधार पर आज दिनांक 02.01.2023 को 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा अन्य अभियुक्तों की तलाश में क्राइम ब्रांच/साइबर सेल की टीमो द्वारा अन्य राज्यों में गिरफ्तारी हेतु दबिश दी जा रही है।

आगरा के युवक सहित तीन अरेस्ट
01-अशोक कुमार पुत्र वीर सिंह उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम भिण्डवास थाना बेरी जिला झज्जर हरियाणा राज्य ।
02- भगवत प्रसाद पुत्र किशोरी लाल उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम व पोस्ट पैंठा थाना गोवर्धन जिला मथुरा ।
03-सोनू पुत्र महेश उम्र 30 बर्ष निवासी रामनगर जगदीशपुरा थाना जगदीशपुरा जिला आगरा ।
अभियुक्तों को गिरफ्तार कर अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली टीम में निरीक्षक रोहित तिवारी प्रभारी ऑपरेशनल साइबर सेल, हे0का0 प्रकाश पाल सर्विलांस सेल, का0 राजीव कुमार साइबर सेल, का0 जितेन्द्र कुमार साइबर सेल,आरक्षी चालक प्रवीण कुमार क्राइम ब्रान्च शामिल रहे।
पांच हजार का इनाम
गिरफ्तार करने वाली टीम को डीसीपी अपराध द्वारा 05 हजार रुपये का इनाम दिया गया है।