Sunday , 8 March 2026
Home बिगलीक्स Honor killing suspect in Agra
बिगलीक्स

Honor killing suspect in Agra

175

premi
आगरालीक्स….
आगरा में आॅनर किलिंग का मामला सामने आया है। एक मोबाइल कंपनी में सेल्समैन युवक और उसकी प्रेमिका का शव मिलने के बाद पुलिस जांच में जुटी हुई है। व्हाटस एप  पर फोटो भेजने पर दोनों की शिनाख्त हो गई, दोनों की बेरहमी से पीटने के बाद हत्या की गई है।
सदर क्षेत्र के गांव नगला लालजीत निवासी नरेश कुमार सिंह (21) और भारती कुशवाहा (20) के धौलपुर (राजस्थान) के मनिया क्षेत्र के बोथपुर गांव में रविवार सुबह खेत में शव पड़े मिले हैं।
गांव नंगला लालजीत में कुशवाहा बिरादरी का बाहुल्य है। ठाकुरों के सिर्फ चार घर हैं। ठाकुर हुकुम सिंह के बेटे और मोबाइल कंपनी में सेल्समैन नरेश तथा हलवाई गिरिराज कुशवाहा की आठवीं पास बेटी भारती के प्रेम से उनके परिवार वाले नाराज थे। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों को कई बार समझाया गया लेकिन वे शादी की जिद पर अड़े थे। रविवार दोपहर गांव में सदर बाजार और मनिया थानों की पुलिस पहुंची तो गांववालों को हत्या का पता चला। नरेश का गला उसकी साफी से घोटा गया। इसी से उसके हाथ भी बंधे थे। भारती को उसके शॉल से गला घोटा गया। दोनों में करीब एक साल से प्रेम संबंध थे। दोनों के परिवारीजनों शक के दायरे में हैं। पूछताछ के लिए उनके एक -एक सदस्य को हिरासत में लिया गया है।
बेरहमी से पिटाई के बाद हत्या
दोनों की हत्या गला घोटकर ली गई लेकिन इससे पहले उन्हें बड़ी बेरहमी से पीटा गया। नरेश के चेहरे पर नीले निशान थे। खून भी निकल रहा था। उसकी हत्या से पहले हाथ भी बांध दिए गए थे। ताकि विरोध न कर पाए। भारती के चेहरे पर भी चोट के निशान हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Local News: UP Government help in establishing Private Medical College & Superspeciality Hospital

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में सीएम योगी आदित्यानाथ ने कहा कि निजी सुपरस्पेशियलिटी...

बिगलीक्स

Agra Local News Live : CM Yogi Aadityanath reaches Agra, Attain meeting of RSS & BJP for UP Election 2027, Video

आगरालीक्स …वीडियो देखें, आगरा पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, ब्रज प्रांत की विधानसभा...

बिगलीक्स

Agra Local News: CM Yogi today Agra Visit, Full detail, Video

आगरालीक्स Agra Local News: वीडियो देखें आगरा में कुछ ही देर में...

बिगलीक्स

Agra Local News: Agra’s Mauravi Tiwari rank 90 & Tanisha rank 930 in UPSC Civil Exam

आगरालीक्स…Agra News: सिविल सेवा परीक्षा में आगरा की मौरवी तिवारी ने 90...

error: Content is protected !!