आगरालीक्स… आगरा में होजरी कारोबारी की गोली माकर हत्या के मामले में नया मोड, कारोबारी के परिजनों ने घायल साथी कारोबारी पर हत्या करने के आरोप लगाए हैं। कारोबारी की हत्या से कोहराम मचा हुआ है।

रानी बाग मेन मार्केट, दिल्ली निवासी होज़री कारोबारी रोहित पाहवा आगरा में माल सप्लाई करते थे, वे शनिवार रात को अपने साथी कारोबारी संदीप कुमार निवासी रानी बाग के साथ कार से आगरा में माल सप्लाई करने और बकाया लेने के लिए निकले। उन्हें मथुरा में भी माल सप्लाई करना था, रात में वे मथुरा में रुक गए। वहां से रविवार सुबह आगरा के लिए निकले।
कारोबारी के सीने और हाथ में मारी गोली, मौत
रविवार सुबह वे कार से मथुरा से आगरा के लिए निकले, फरह टोल प्लाजा पर आगरा की तरफ 10 किलोमीटर चलने के बाद एक जगह चाय पीने के लिए रुक गए। घायल कारोबारी संदीप कुमार ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वे कार रोकने के बाद चाय पीने के लिए जाने लगे, इसी दौरान तीन चार बदमाश आ गए। उन्होंने घेर लिया, लूटपाट करने लगे। विरोध करने पर गोली मार दी, एक गोली रोहित पाहवा के सीने में लगी, बदमाशों ने दूसरी गोली चलाई, यह संदीप की बांह में लगी।लगी। संदीप भी घायल हो गया। वह कार से घायल रोहित को लेकर नयति हॉस्पिटल आगरा पहुंचा। यहां डॉक्टरों ने उसे म्रत घोषित कर दिया।

परिजनों ने साथी संदीप पर लगाया हत्या का आरोप
रोहित पाहवा की मौत की सूचना पर दिल्ली से परिजन आगरा आ गए, उन्होंने पूछताछ के बाद गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि संदीप ने ही रोहित पाहवा की हत्या की है, संदीप पर रोहित के 40 लाख रुपये थे, वह रुपये नहीं दे रहा था। साजिश के तहत उसकी हत्या की गई है, पुलिस पूछताछ कर रही है।
