आगरालीक्स… आगरा में हॉस्पिटल और पैथोलॉजी लैब का बुरा हाल है, डॉक्टर के बिना इलाज और जांच हो रही है, एक लैब सील और तीन हॉस्पिटल में मरीज भर्ती करने पर रोक लगा दी है।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दूसरे दिन मंगलवार को पैथोलॉजी लैब और हॉस्पिटल में छापे मारे। सीएमओ डॉ मुकेश वत्स ने मीडिया को बताया कि अजिल पैथोलॉजी, धनौली में डॉक्टर और टेक्नीशियन नहीं मिले, इसे सील कर दिया है। मधुराज हॉस्पिटल नगला बुदृधा में डॉक्टर और स्टाफ नहीं मिला, हॉस्पिटल में मरीज भर्ती करने पर रोक लगा दी है, हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों को दूसरी जगह शिफृट करने के निर्देश दिए हैं। एसके हॉस्पिटल धनौली, आर मधुराज हॉस्पिटल नगला बुदृधा में डॉक्टर नहीं मिले, इन दोनों हॉस्पिटल में मरीज भर्ती करने पर रोक लगाई गई है।

22 को पैथोलॉजी लैब में मारा छापा
22 अप्रैल 2019 को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आवास विकास, अर्जुन नगर सांई की तकिया में चल रहे कलेक्शन सेंटर और पैथोलॉजी लैब पर छापे मारे। सीएमओ डॉ मुकेश वत्स के अनुसार कारगिल पेट्रोल पंप और आवास विकास स्थित दो डॉ लाल पैथ, पैथकाइंड, क्लीनिकल पैथोलॉजी लैब के कारगिल पेट्रोल पंप स्थित कलेक्शन सेंटर का कार्यालय में पंजीकरण नहीं था, इनके सेंटर पर डॉक्टर और टेक्नीशियन भी नहीं मिले, इन चारों सेंटर को सील कर दिया है। यूपी एक्सरे एंड पैथोलॉजी, अर्जुन नगर में डॉक्टर और टेक्नीशियन न मिलने पर सील किया हैै।
जांच करने पर लगाई रोक
टीम ने निरीक्षण के बाद गुप्ता पैथोलॉजी मानस नगर, सिंघल पैथोलॉजी आवास विकास कॉलोनी, चरक पैथोलॉजी अर्जुन नगर, आगरा एक्सरे एंड पैथोलॉजी सांई की तकिया की जांच करने पर रोक लगा दी है।