
बिहार में भूकंप पीड़ितों के लिए तीन अस्पताल चिन्हित है। पटना मेडिकल कॉलेज और गया मेडिकल कॉलेज के साथ इनमें दरभंगा मेडिकल कॉलेज भी शामिल है।
दरभंगा मेडिकल कॉलेज में भूकंप पीडि़तों के लिए अलग से वार्ड बनाया गया है। इसी वार्ड में इनको रखा गया है। इसके बावजूद इनके माथे पर टेप लगाकर भूकंप लिख दिया गया। इस तरह तो किसी कैदी या अपराधी को भी चिहिन्त नहीं किया जाता। सोमवार सुबह से ही यहां नेताओं के आने का सिलसिला भी जारी है।
विधायक प्रेम कुमार आज भूकंप पीडि़तों से मिलने पहुंचे। उन्होंने इस नजारे को देखा और अपनी आपत्ति अस्पताल प्रशासन से जताई। इस पर अस्पताल प्रशासन को कोई जवाब देते नहीं सूझा। प्रशासन ने इस घटना के लिए माफी मांगी। मीडिया में इसकी रिपोर्ट आने के बाद पीडि़तों के माथे पर से टेप हटाई गई।
Leave a comment