आगरालीक्स… आगरा में हलक सुखा देने वाली गर्मी पड रही है, तापमार 40 डिग्री तक पहुंच गया है, मौसम विभाग का अनुमान है कि तापमान 44 डिग्री को पार कर जाएगा। पारा बढने से लोग गर्मी से बेहाल होंगे। अधिकतम के साथ ही न्यूनतम तापमान में भी बढोत्तरी हो रही है।
आगरा में बारिश और आंधी से तापमान 30 डिग्री तक पहुंच गया था, यह दोबारा बढने लगा है। सोमवार को तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच गया, मौसम विभाग का अनुमान है कि तापमान 44 डिग्री तक पहुंच जाएगा।
धूप से बचें, खूब पानी और छाछ पीएं
तापमान बढने के साथ ही डीहाइड्रेशन की समस्या होने लगी है, इस मौसम में अधिक पानी पीने के साथ छाछ और तरल पदार्थों का सेवन करें। धूप में निकलने से बचें, मौसम का मिजाज गर्म होने पर शरीर को ढक कर और छाता लेकर घर से बाहर निकलें।
आईएमडी की प्रिडिक्शन
23-Apr 25.0 40.0 Clear sky
24-Apr 26.0 42.0 Clear sky
25-Apr 26.0 42.0 Clear sky
26-Apr 26.0 43.0 Clear sky
27-Apr 27.0 44.0 Sunny Day
28-Apr 27.0 44.0 Sunny Day