Monday , 26 October 2026
Home आगरा Hotel Amar controversy: Younger brother’s wife complained in Mahila Thana, Agra. Elder brother also made serious allegations on Press Conference…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Hotel Amar controversy: Younger brother’s wife complained in Mahila Thana, Agra. Elder brother also made serious allegations on Press Conference…#agranews

352

आगरालीक्स…आगरा के होटल अमर के दो भाइयों का विवाद और गर्माया..बड़े भाई ने की प्रेस कांफ्रेंस तो छोटे भाई की पत्नी ने भी की महिला थाने में शिकायत…एक दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप…पढ़ें पूरी खबर

आगरा के होटल अमर के मैनेजिंग डायरेक्टर और वाइस चेयरमैन यानी दोनों भाइयों के बीच छिड़ा विवाद और गर्माता जा रहा है. शनिवार को भी दोनों की ओर से एक दूसरे के ऊपर कई गंभीर आरोप लगाए गए. बड़े भाई रोमिंदर सिंह साहनी ने अपनी पत्नी के साथ एक प्रेस कांफ्रेंस की और छोटे भाई से परिवार की जान को खतरा बताया. वहीं छोटे भाई जसविंदर सिंह साहनी की पत्नी ने भी महिला थाने में शिकायत दी है और अपने जेठ से परिवार की जान को खतरा बताया है.

छोटे भाई की पत्नी ने मांगी सुरक्षा
इधर शनिवार को ही छोटे भाई और होटल अमर के वाइस चेयरमैन जसविंदर सिंह साहनी की पत्नी रजमी कौर साहनी ने महिला थाना में शिकायत देकर सुरक्षा की मांग की है. शिकायत में उन्होंने कहा कि रोमिंदर सिंह साहनी और उनकी पत्नी ने उसके व उसके पति के खिलाफ परिवार का माहौल खराब किया है. परिवार की आपसी सहमति से दोनों भाइयों के बीच कार्य का विभाजन हुआ था लेकिन रोमिंदर सिंह साहनी की निगाह पूरी संपत्ति पर थी इसलिए उन्होंने फिर से झगड़ा शुरू कर दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि 4 अप्रैल को ससुर सरदार अमर देव साहनी की मौजूदगी में रोमिंदर सिंह साहनी के दबाव के चलते पूर्व में साइन हुए एमओयू को रद करने की बात कही, जिस पर उनके पति जसविंदर सिंह ने आपत्ति जताई. इस पर उनके जेठ रोमिंदर सिंह साहनी तैश में आ गए और उन्होंने जसविंदर सिंह पर जानलेवा हमला कर दिया. जब वह होटल में पहंची तो देखा कि उनके पति जसविंदर सिंह बुरी तरह जख्मी हैं और रोमिंदर सिंह पति को बुरी तरह मार रहा है. ससुर अमर देव साहनी सब आराम से देख रहे थे जो कि पूर्व निर्धारित योजना के तहत हो रहा था. वह किसी तरह अपने पति को वहां से लेकर निकली तो रोमिंदर ने धमकी दी कि चुपचाप इसे लेकर चली जा और वापस नहीं आना, सारी संपत्ति मेरी है. छोटे भाई की पत्नी ने आरोप लगाया कि ससुर अमरदेव साहनी पूरी तरह से रोमिंदर सिंह साहनी के षड्यंत्र में सम्मिलित होकर अन्याय करना चाहते हैं. शिकायत में कहा कि ससुर बीमार चल रहे हैं और उनकी मानसिक अवस्था भी ठीक नहीं है जिसका लाभ रोमिंदर सिंह साहनी उन्हें भावनात्मक रूप से ब्लेकमेल करके ले रहा है. ये लोग मेरे परिवार का अहित करना चाहते हैं. रजमी कौर साहनी ने कहा कि रोमिंदर और उसकी पत्नी ने उसे धमकाना शुरू कर दिया है और कहा है कि हम जसविंदर को घर में घुसने नहीं देंगे और तुम भी अपनी बेटी को लेकर यहां से चले जाओ. जब उसने कहा कि वह इस घर से नहीं जाएगी तो धमकी दी कि तुम्हें और तुम्हारी बेटी को धक्के मार के घर से बाहर फेंक देंगे. रजमी कौर साहनी ने अपनी बेटी के भविष्य को खराब करने की आशंका जाहिर की है. रजमी कौर ने महिला थाने में दी शिकायत में जान माल की रक्षा के लिए समुचित आदेश पारित करने की मांग की है.

प्रेस कांफ्रेंस में ये बोले रोमिंदर सिंह साहनी
शनिवार को होटल अमर के मैनेजिंग डायरेक्टर रोमिंदर सिंह साहनी ने प्रेस वार्ता कर कहा कि संपत्ति को लेकर कोई विवाद नहीं है लेकिन भाई क्या चाहता है यह उन्हें नहीं मालूम. उनके माता—पिता को अब इस उम्र में जो दर्द झेलना पड़ रहा है उससे वह दुखी हैं. उन्होंने कहा कि संपत्ति को लेकर जो विवाद बताया जा रहा है, वह बिल्कुल नहीं है. यह सब छोटे भाई के अविवेकपूर्ण कृतयों के कारण सब हुआ है. बोर्ड मीटिंग में जो कुछ हुआ वह किसी से छुपा नहीं है. छोटे भाई जसविंदर सिंह साहनी ने हर दर्जे की अभद्रता की और मारपीट की जो सभी ने देखा. उन्होंने कहा कि छोटे भाई के इस कृत्य के कारण ही उनके पिता की तबीयत खराब हो गई थी. अगर स्टाफ उन्हें न संभालता तो कुछ भी हो सकता था. उन्होंने कहा ​कि इस उम्र में पिता की आंखों में आंसू नहीं देखना चाहता. अगर पिता कहेंगे तो वह अपने सभी शेयर उन्हें दे देंगे जिससे उन्हें किसी तरह की दिक्कत न हो और पिता आराम से अपना जीवन गुजार सकें. रोमिंदर सिंह साहनी ने कहा कि छोटे भाई से अब उन्हें अपनी जान के साथ—साथ अपनी पत्नी और बच्चों की जान का भी खतरा लगने लगा है. वह किसी भी हद तक जा सकता है. इसीलिए उन्होंने पुलिस से अपने और अपने परिवार के लिए सुरक्षा की मांग की है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: ‘Wonderful Jainism’ held in the shadow of the Taj in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ताज के साये में हुआ ‘वंडरफुल जैनिज्म’. ताज खेमा में...

बिगलीक्स

Agra Crime News: Miscreants entered a house in Agra in broad daylight and made off with jewellery and cash worth ₹14 lakh…#agranews

आगरालीक्स…दुस्साहस, आगरा में दिनदहाड़े घर में घुसे बदमाश. 14 लाख की ज्वैलरी...

टॉप न्यूज़

Agra News: Divine darshan at Agra’s Premnidhi Temple and Khatu Shyam Temple on Sharad Purnima…#agranews

आगरालीक्स…शरद पूर्णिमा पर आगरा के प्रेमनिधि मंदिर में महारास के भाव में...

टॉप न्यूज़

Agra News: Kshatriyas roar in Agra; slogans raised demanding the withdrawal of the ‘draconian law’ and a rollback of UGC policies…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में गरजे क्षत्रिय. काला कानून वापस लेने, UGC रोलबैक के लगे...

error: Content is protected !!