
(इंटरनेट फोटो)
आगरा के न्यू आगरा क्षेत्र स्थित तपस्या होटल में एक दवा कंपनी में मैनेजर दीपक ठहरे हुए थे, उन्होंने 1400 रुपये प्रतिदिन पर कमरा लिया था। शनिवार शाम को दीपक अपने कमरे में पहुंचे, कुछ देर बाद आए हाउसकीपिंग ब्वॉय ने खाने के लिए कहा, उन्होंने मना कर दिया और सोने चले गए। दीपक का आरोप है कि रात एक बजे कमरे का गेट की घंटी बजी, इस पर उन्होंने गेट खोल दिया। बाहर होटल का मैनेजर राहुल खडा हुआ था, उसने मुंंह पर शराब की बोतल फेंकने के बाद पैसे मांगने लगा, इन्कार करने पर पिटाई की और नीचे ले गया।
कमरे में बैठी थी युवतियां, लिए अश्लील फोटो
होटल मैनेजर राहुल और उसका साथी डैनी कंपनी के मैनेजर दीपक को पकडकर नीचे ले गया, वहां एक कमरे में कम कपडों में युवतियां बैठी हुई थी। उनके साथ होटल के मैनेजर ने अश्लील फोटो लिए और रेप के अरोप में फंसाने की धमकी देकर एटीएम देने के लिए कहा। दीपक की जेब से एटीएम के साथ ही 12 हजार रुपये कैश निकाल लिए। उससे पासवर्ड पूछने के बाद होटल मैनेजर उसे कमरे में बंद कर चले गए। एटीएम पहुंचे तो पासवर्ड गलत था, इस पर वे एटीएम से लौट आए और दीपक की पिटाई की।
अपने साथ ले गए एटीएम, डाला गलत पासवर्ड
इसके बाद होटल मैनेजर दीपक को अपने साथ पकडकर एटीएम ले गए और उससे पासवर्ड डालने के लिए कहा। उसने एक के बाद एक तीन बार गलत पासवर्ड दर्ज कर दिया। इससे उसका एटीएम ब्लॉक हो गया। होटल मैनेजर उसे पीटते हुए कमरे पर ले आए।
थाने पहुंचर फूट फूटकर रोने लगा
इसी बीच मौका पाकर कंपनी मैनेजर होटल से बाहर निकल आया और सीधे न्यू आगरा थाने पहुंचा। वहां पहुंचकर वह रोने लगा, पूरी घटना के बारे में बताया, पुलिस ने छानबीन के बाद मौके से होटल मैनेजर को पकड लिया। उसे मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
Leave a comment