
इंटरनेट फोटो
ताजगंज स्थित एक होटल की मालकिन रविवार रात को पैदल अपने घर जा रही थी। उनके पीछे कार सवार युवक लग गए, पुरानी मंडी चौराहे पर युवकों ने कार आगे लगा दी और उन्हें जबरन गाडी में डाल लिया। उन्होंने ताज व्यू चौराहे की तरफ गाडी दौडा दी, पीछे बैठे युवक ने युवती को दबोच लिया और रेप की कोशिश करने लगा। गाडी में युवकों ने उनके साथ अश्लील हरकतें करते हुए दबोच लिया, उन्होंने शोर मचाया, लेकिन गाडी के शीशे बंद थे। इसी बीच ताज व्यू चौराहे के पास युवकों ने गाडी रोक ली, गाडी चला रहा युवक भी पीछे की सीट पर आ गया। कार का गेट खुलते ही युवती ने गाडी से छलांग लगा दी और शोर मचा दिया। शोर होने पर दोनों युवक कार लेकर भाग खडे हुए।
सुबह थाने में दी तहरीर, पकडे गए आरोपी
इस मामले में युवती ने सुबह थाने में तहरीर दी है, पुलिस ने आरोपी दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया है, उनसे पूछताछ की जा रही है।
होटल में नेता के साथ लडकी की चर्चाएं
सोमवार शाम को एक होटल में नेता अपने साथ लडकी लेकर पहुंचे, कुछ ही देर में यह चर्चा आम हो गई, मीडिया के फोन घनघनाने के साथ ही नेता भी सक्रिय हो गए। मगर, मामला खुलने से पहले ही दबा दिया गया। इसे लेकर शहर में तमाम तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि, पुलिस इस तरह के किसी मामले की जानकारी न होने की बात कह रही है।
Leave a comment