फिरोजाबादलीक्स…हाइवे पर चल रहे होटल में पुलिस का छापा, अंदर आपत्तिजनक हालत में मिले युवक—युवती. पुलिस को देख उड़ गए होश….होटल सील
आगरा मंडल के फिरोजाबाद जिले में पुलिस हाइवे पर संचालित एक होटल पर छापा मारा. पुलिस को यहां युवक—युवती आपत्तिजनक हालत में मिले. साथ ही कई आपत्तिजनक चीजें भी मिली. पुलिस को देख युवक—युवती के होश उड़ गए और वो गिड़गिड़ाने लगे.
फिरोजाबाद में हाइवे पर पुलिस को एक होटल वाई वाई प्लाजा में अवैध शराब होने और देह व्यापार की सूचना मिली थी. इस पर एसडीएम ने पुलिस और आबकारी टीम के साथ यहां छापा मारा. पुलिस को देख अफरातफरी मच गई. टीम को यहां से शराब तो नहीं मिली लेकिन एक कमरे से प्रेमी युगल को टीम ने पकड़ा और हिरासत में ले लिया. इसके साथ ही आपत्तिजनक सामग्री भी मिली. पुलिस ने प्रेमी युगल को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया और दोनों के परिजनों से बात कर अग्रिम कार्रवाई की बात कही. टीम को जांच में होटल के रजिस्ट्रेशन से लेकर अन्य कागजात होटल स्वामी नहीं दिखा पाया इस पर होटल को सील कर दिया गया है.