आगरालीक्स….भगवान टॉकिज चौराहा का नाम दिनेश बंसल करने की मांग. 2022 के विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर किया विचार-विमर्श.
अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद् की ओर से 7 फरवरी को अलीगढ़ में होने जा रहे वैश्य महाकुम्भ (राष्ट्रीय अधिवेशन) के लिए शुक्रवार को भगवान टाकीज़ चौराहा स्थित होटल आशादीप में महानगर की बैठक व पत्रकार वार्ता का आयोजन किया. परिषद् के सदस्यों ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए आमंत्रण पत्र का विमोचन भी किया. परिषद् के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमंत गुप्ता ने बताया कि वैश्य महाकुम्भ में प्रदेश में 110 विधानसभा क्षेत्र वैश्य बाहुल्य है तो आगामी 2022 में होने विधानसभा चुनावो में वैश्यों के राजनैतिक लक्ष्य पर विचार किया जायेगा. अधिवेशन में वैश्य शक्ति स्मारिका के विमोचन के साथ ही विहिप के संस्थापक अशोक सिंघल को मरणोपरांत भामाशाह रत्न से अलंकृत किया जायेगा.
राष्ट्रीय प्रधान महासचिव विनय अग्रवाल ने बताया कि वैश्य महाकुम्भ के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमंत गुप्ता के नेतृत्व में पुरे देश में दौरे चल रहे है. इस दौरान राममंदिर के लिए भी सहयोग राशि इक्कठा की जा रही है. सात फरवरी को लगभग पांच सौ वाहनों का काफिला अग्रवन से प्रातः नौ बजे अलीगढ के लिए प्रस्तान करेगा.
समाजसेवी मुरारी प्रसाद अग्रवाल ने कहा कि आगरा में चल रहे जॉन्स मिल व बेगुनाह किशन अग्रवाल के प्रकरण पर 10 फरवरी को विधायक व सांसद का घेराव विषय एकता परिषद् करेगी. अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद् के कोषाध्यक्ष रहे दिवंगत समाजसेवी दिनेश बंसल कातिब के नाम भगवान टाकीज़ चौराहा का नाम दिनेश बंसल चौराहा किये जाने की परिषद् ने मांग की. बैठक से पूर्व दिनेश बंसल कातिब की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रख कर शोक व्यक्त किया.
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर प्रमुख रूप से विनोद अग्रवाल, संजय अग्रवाल, सतीश गुप्ता, वीरेन्द गुप्ता, अभिषेक वार्ष्णेय, उमेश अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल, राजेश जायसवाल,कुलवंत मित्तल, दाऊदयाल वार्ष्णेय, पार्षद सुषमा जैन, सविता अग्रवाल, शैलू अग्रवाल, सुनील गोयल, शिवराम सिंघल, सुरेशचंद्र अग्रवाल, किशन गोयल आदि प्रमुख रूप मौजूद रहे।
ये रहेंगे कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि
स्टाम्प कर मंत्री रविंद्र जायसवाल, राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल अग्रवाल, राज्यमंत्री महेश गुप्ता, विधायक पंकज गुप्ता, विकास गुप्ता, पुरुषोत्तम खंडेलवाल, भाजपा अध्यक्ष ब्रज क्षेत्र रजनीकांत माहेश्वरी, प्रदेश उपाध्यक्ष सलिल विश्नोई, महापौर नवीन जैन.