आगरालीक्स …भाजपा नेताओं की क्लास लगाने वाली डीएसपी श्रेष्ठा ठाकुर का ट्रांसफर नेपाल बोर्डर के पास बहराइच कर दिया है। श्रेष्ठा ठाकुर का पहला बयान
जहां भी जाए गा,रौशनी लुटाए गा।
किसी चराग का अपना मकां नहीं होता।
यूपी सरकार ने प्रदेश के 244 पुलिस उपाधीक्षकों (डीएसपी) का ट्रांसफर किया है। इसमें हाल ही में बुलंदशहर के स्याना की सीओ श्रेष्ठा ठाकुर का बहराइच तबादला किया गया है। सोशल मीडिया द्वारा लेडी सिंघम का तमगा देने के बाद सीएसपी श्रेष्ठा ठाकुर का तबादला भी छाया हुआ है, इसे भाजपा नेतााओं से हुए विवाद से जोडकर देखा जा रहा है। यहां तक कहा जा रहा है कि भाजपा नेताओं की क्लास लगाने के कारण ही श्रेष्ठा ठाकुर का तबादला किया गया है।
अपने फेसबुक पर श्रेष्ठा ठाकुर ने किया कमेंट
अपने तबादले को लेकर डीएसपी श्रेष्ठा ठाकुर ने पोस्ट की है, इसमें उन्होंने लिखा है।
जहां भी जाए गा,रौशनी लुटाए गा।
किसी चराग का अपना मकां नहीं होता।।-
Got transfer to bhraich, it’s nepal border, don’t worry my friends I am happy ..I accept it as a reward for my good work. .u all are invited to bahraich
23 जून का है मामला
23 जून का मामला है, बीजेपी की जिला पंचायत सदस्य के पति प्रमोद लोधी बाइक से घर जा रहे थे। चेकिंग के दौरान बाइक के कागज नहीं दिखाने पर पुलिस ने उनका चलान काट दिया और बाइक जब्त कर ली। पुलिस के सामने कथित तौर पर धौंस दिखाने पर आरोपी नेता को अरेस्ट कर लिया गया। इसके बाद बीजेपी समर्थकों ने कोर्ट परिसर में पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और बीजेपी नेता प्रमोद लोधी को पुलिस हिरासत से छुड़ाकर स्याना विधायक देवेंद्र लोधी के चैंबर में लाकर बैठा दिया। काफी देर तक पुलिस और बीजेपी समर्थको में झड़प होती रही। बीजेपी समर्थकों ने कोर्ट परिसर में पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सीओ श्रेष्ठा सिंह से भिड़ गए। उधर बीजेपी नेता प्रमोद लोधी का आरोप था कि चालान काटने के बाद पुलिसकर्मी ने बाइक की चाबी देने के नाम पर उनसे 500 रुपये की रिश्वत की मांग की थी।