महाराष्ट्रलीक्स ….आयकर विभाग की टीम बाराती बनकर पहुंची, कोड वर्ड दुल्हन हम ले जाएंगे, गाड़ियों पर स्टिकर लगे थे राहुल वेडस अंजलि और पांच कारोबारियों के ठिकानों पर छापे मारे। 58 करोड़ कैश को गिनने में लगे 13 घंटे, दिलचस्प कार्रवाई।

महाराष्ट्र के जालना में आयकर विभाग की टीम ने पूरी प्लानिंग के साथ पांच बिजनेस ग्रुप पर एक साथ कार्रवाई की। इसके लिए 250 अधिकारी और कर्मचारियों को लगाया गया। प्लानिंग के तहत आयकर विभाग की टीम के सदस्य बाराती बनकर कार्रवाई करने पहुंचे, गाड़ियों पर राहुल वेडस अंजलि के स्टिकर लगे हुए थे। कुछ गाड़ियों पर छापे के दौरान इस्तेमाल किए जाने वाला कोड वर्ड दुल्हन हम ले जाएंगे भी था।
इस तरह की गई कार्रवाई
बाराती बनकर पहुंची टीम ने एक साथ पांच बिजनेस ग्रुप के ठिकानों पर छापे मारे, यह इसलिए किया गया क्योंकि आयकर विभाग की टीम के किसी भी शहर में पहुंचते ही पता चल जाता है। इससे बचने के लिए यह प्लानिंग की गई। टीम को प्रांरंभिक जांच में कुछ हाथ नहीं लगा।
फार्महाउस से जब्त किया गया कैश
इसके बाद टीम ने एक कारोबारी के जालान से 10 किलोमीटर दूर स्थित फार्म हाउस में कार्रवाई की। टीम को फार्महाउस से अलमारी के नीचे, बेड के अंदर और एक अन्य अलमारी में थैलों में रखे नोटों के बंडल मिले।
35 थैलियों में मिले नोट के बंडल, 13 घंटे में गिन सके नोट
आयकर विभाग की टीम को 35 थैलियों में नोट के बंडल मिले, इन्हें स्टेट बैंक आफ इंडिया की लोकल ब्रांच में गिनने के लिए भेजा गया। करीब 13 घंटे नोटों को गिनने में लगे। आयकर विभाग की टीम ने छापे में 58 करोड़ कैश, 32 किलो सोने की ज्वैलरी, 16 करोड़ के हीरे मोती जब्त किए हैं।