Sunday , 8 February 2026
Home हॉट न्यूज़ IAF’s Jaguar aircraft crashes near Allahabad, court of inquiry ordered
हॉट न्यूज़

IAF’s Jaguar aircraft crashes near Allahabad, court of inquiry ordered

iaf
 आगरालीक्स …..इलाहाबाद के नैनी क्षेत्र की एक कालोनी में फाइटर प्लेन जगुआर के क्रेश होने के कुछ घंटे बाद ही इस मामले की कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया गया है। उधर दुर्घटना की खबर मिलते ही एयरफोर्स का रैस्क्यू दल चंद मिनटों में ही घटनास्थल पर पहुंचने के बाद इसके राहत कार्य में लग गया है। दो में से एक पायलट इस दुर्घटना में घायल है। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने  कोर्ट आॅफ इन्क्वायरी के  आदेश दिए हैं।

इलाहाबाद में सेंट्रल एयर कमांड के मुख्यालय बमरौली से आज प्रात: 7.30 बजे जैगुआर ट्रेनर एयरक्राफ्ट ट्रेनिंग उड़ान पर निकला था, लेकिन शहर के करीब 13 किलोमीटर दूर नैनी के चाका गांव में जगुआर विमान इंजन में तकनीकी खराबी आने से गिर पड़ा। हादसे में विमान का एक पायलट जख्मी हो गया। उसे उपचार के लिए सीओडी छिवकी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जगुआर विमान सुबह सवा आठ बजे मामा-भांजा तलाब के ऊपर उड़ रहा था। अचानक इंजन में तकनीकी खराबी आने पर दोनों पायलट पैराशूट लेकर नीचे कूद गए। एक पायलट का पैराशूट हाईटेंशन तार में फंसकर फट गया, जिससे वह गिरने पर जख्मी हो गया, जबकि दूसरा सकुशल उतर गया। थोड़ी देर बाद विमान चाका गांव के पास रिहायशी बस्ती में रमेश यादव का बारजा तोड़ते हुए खाली प्लाट में गिर गया। इससे वहां अफरातफरी मच गई। सूचना पर सबसे पहले सीओडी छिवकी का विमान दल मौके पर पहुंचा। फिर वायु सेना के अधिकारियों को घटना की सूचना दी।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़फिरोजाबादबिगलीक्समैनपुरीयूपी न्यूजसिटी लाइवहॉट न्यूज़

Native of Kasganj Arun Maurya killed Atiq & Ashraf, Known about Lavlesh & sunny Family #lucknow

लखनऊलीक्स… अतीक और अशरफ की हत्या करने वाला अरुण मौर्य कासगंज का...

फिरोजाबादबिगलीक्सयूपी न्यूजहाथरसहॉट न्यूज़​क्राइम

Video News : Bride Harsh Firing on wedding stage video goes viral #hathras

आगरालीक्स… वरमाला के बाद स्टेज पर बेटी दुल्हन ने रिवाल्वर से चार...

आगराबिगलीक्सहॉट न्यूज़​क्राइम

Agra Police shock after listen 9th standard girl fake story of 16 girl hostage in house in Agra #agranews

आगरालीक्स …..(Agra News 28th February 2022 )..आगरा में एक कान्वेंट स्कूल की...

आगराटॉप न्यूज़हॉट न्यूज़

We Indians are at number four in spending the most time on mobile

ग्लोबललीक्स…जरा सा खाली हुए और लग गए मोबाइल देखने में. मोबाइल पर...

error: Content is protected !!