नईदिल्लीलीक्स….CA Exam News : सीए फाइनल और पोस्ट क्वालिफिकेशन कोर्स की परीक्षाओं के लिए आनलाइन पंजीकरण विंडो खोली गई है।
इंस्टीट्यूट आफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने नवंबर 2024 के लिए सीए फाइनल और पोस्ट क्वालिफिकेशन कोर्स की परीक्षाओं के लिए आनलाइन पंजीकरण विंडो खोलने का निर्णय लिया है 11 सितंबर सुबह 11 बजे से 12 सितंबर रात 11.59 बजे तक विंडो खोली जाएगी। पंजीकरण के लिए 600 रुपये विलंब शुल्क जमा करना होगा।
साल में तीन बार परीक्षाएं
सीए इंटरमीडिएट और फाउंडेशन की परीक्षाएं साल में तीन बार आयोजित की जाएंगी, इससे पहले ये परीक्षाएं साल में दो बार आयोजित की जाती थी।