Sunday , 8 February 2026
Home हॉट न्यूज़ ICSE result 2015: Agra on top
हॉट न्यूज़

ICSE result 2015: Agra on top

icse
आगरालीक्स आगरा के सेंट पीटर्स स्कूल के अर्थव मित्तल तथा वाराणसी के सेंट जांस कालेज डीएलडब्ल्यू शाखा की संजना को इंटर में 99 प्रतिशत अंक मिले हैं।

आइसीएसई-10वीं  और (आइएससी-12वीं) की परीक्षा परिणाम सोमवार को घोषित हुआ। कक्षा 10 में सेंट कॉनरेड्स इंटर कॉलेज के छात्र श्रेयांश दुबे ने 98 फीसद और इंटर में सेंट पीटर्स कॉलेज के छात्र अथर्व मित्तल (कामर्स) ने 99 फीसद अंक के साथ टॉप किया है।

आगरा शहर में सीआइएससीई के नौ स्कूल-कॉलेज हैं। इस साल कक्षा दस में दो हजार और कक्षा 12 में एक हजार छात्र-छात्राएं बैठे थे। सोमवार को निर्धारित समय से चार मिनट पहले सुबह 11.25 बजे वेबसाइट पर रिजल्ट घोषित कर दिया गया। इससे छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल गए। शैक्षिक सत्र (2014-15) में अधिकांश स्कूल-कॉलेजों का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा। रिजल्ट देखने के लिए साइबर कैफे और स्कूल-कॉलेजों में भीड़ रही। प्रधानाचार्य जेएस जरमाया ने बताया कि इस साल रिजल्ट अच्छा रहा है। स्कूल-कॉलेजों में शत-प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास हुए हैं।

—-

और टूट गया छात्राओं का वर्चस्व

सीआइएससीई की कक्षा 10 व 12 की परीक्षा में पिछले कई सालों से छात्राओं का वर्चस्व रहा है। मगर इस साल जिले की स्थिति बिल्कुल अलग रही। कई साल बाद ऐसा हुआ है जब सीआइएससीई में छात्रों ने बाजी मारते हुए छात्राओं को पछाड़ दिया। जबकि यूपी बोर्ड में भी छात्राओं का डंका बजा है।

—-

पिछले साल से शानदार रहा है रिजल्ट

को-आर्डिनेटर व सेंट पीटर्स कॉलेज के प्रधानाचार्य फादर पाल तानिकल ने बताया कि पिछले साल के मुकाबले इस साल सीआइएससीई का रिजल्ट अच्छा रहा है। पहली बार निर्धारित समय से पहले रिजल्ट घोषित हुआ है।

—-

फिर भी आगे रहे साइंस के छात्र

जिले में भले ही इंटर कॉमर्स के छात्र ने टॉप किया हो, लेकिन ओवर ऑल रिजल्ट में साइंस के छात्र-छात्राओं ने कॉमर्स को मात दी है।

—–

यह हैं टॉपर छात्र-छात्राएं

कक्षा 10

प्रथम : श्रेयांश दुबे (98 फीसद), सेंट कॉनरेड्स इंटर कॉलेज

द्वितीय : हर्षित गोयल, सेंट पीटर्स कॉलेज, रवि गुप्ता सेंट पॉल्स चर्च कॉलेज (97.6 फीसद)

तृतीय : राधिका शर्मा सेंट एंथनीज जूनियर कॉलेज, ऋषभ करीरा सेंट पीटर्स कॉलेज, मिताली नागपाल सेंट कॉनरेड्स इंटर कॉलेज (97.2 फीसद)।

कक्षा 12

प्रथम : अथर्व मित्तल (99 फीसद-कामर्स), सेंट पीटर्स कॉलेज

द्वितीय : नंदित बंसल सेंट जार्जेज कॉलेज, वर्तिका गोयल व अंशुला गोयल सेंट एंथनीज जूनियर कॉलेज (98.5 फीसद)

तृतीय : रोजल गुप्ता सेंट पेट्रिक्स जूनियर कॉलेज (98 फीसद)

और दगा दे गया सर्वर

रिजल्ट घोषित होने के करीब दस मिनट बाद वेबसाइट में तकनीकी कमी आ गई। इससे सर्वर की रफ्तार धीमी हो गई। मोबाइल पर छात्र-छात्राओं को रिजल्ट देखने में परेशानी का सामना करना पड़ा और अतिरिक्त समय लगा।

यह हैं टॉपर्स के अंक

श्रेयांश दुबे : कंप्यूटर 100, गणित 100, अंग्रेजी 99, ¨हदी 97, विज्ञान 99, सोशल साइंस 96।

अथर्व मित्तल : कंप्यूटर 100, एकाउंट 100, गणित 100, अर्थशास्त्र 97, अंग्रेजी 96।

 

 

 

 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़फिरोजाबादबिगलीक्समैनपुरीयूपी न्यूजसिटी लाइवहॉट न्यूज़

Native of Kasganj Arun Maurya killed Atiq & Ashraf, Known about Lavlesh & sunny Family #lucknow

लखनऊलीक्स… अतीक और अशरफ की हत्या करने वाला अरुण मौर्य कासगंज का...

फिरोजाबादबिगलीक्सयूपी न्यूजहाथरसहॉट न्यूज़​क्राइम

Video News : Bride Harsh Firing on wedding stage video goes viral #hathras

आगरालीक्स… वरमाला के बाद स्टेज पर बेटी दुल्हन ने रिवाल्वर से चार...

आगराबिगलीक्सहॉट न्यूज़​क्राइम

Agra Police shock after listen 9th standard girl fake story of 16 girl hostage in house in Agra #agranews

आगरालीक्स …..(Agra News 28th February 2022 )..आगरा में एक कान्वेंट स्कूल की...

आगराटॉप न्यूज़हॉट न्यूज़

We Indians are at number four in spending the most time on mobile

ग्लोबललीक्स…जरा सा खाली हुए और लग गए मोबाइल देखने में. मोबाइल पर...

error: Content is protected !!