Monday , 20 April 2026
Home agraleaks If you want to see Taj Mahal on Sharad Purnima, then book tickets here #agranews
agraleaksआगराटॉप न्यूज़देश दुनियाबिगलीक्सयूपी न्यूजसिटी लाइव

If you want to see Taj Mahal on Sharad Purnima, then book tickets here #agranews

241

आगरालीक्स (11th October 2021 Agra News)… शरद पूर्णिमा पर करिए ताजमहल पर चमकी का दीदार. जानिए कहां मिलेगी टिकट और क्या है कीमत.

शरद पूर्णिमा पर ताजमहल पर चमकी देखने के लिए बड़ी दूर से पर्यटक आते हैं। जब शरद पूर्णिमा पर चंद्रमा की किरणें ताजमहल पर पड़ती हैं तो इसकी सुंदरता में चार चांद लग जाते हैं। इसमें लगे संगमरमरी सफेद पत्थर चंद्रमा की दूधिया रौशनी में चमक उठते हैं। इसे ही चमकी कहते हैं। इस दौरान ताजमहल के अप्रतिम सौंदर्य को देख सैलानी भी मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। इस लम्हे को हर कोई अपने कैमरे में कैद करता है।

शरद पूर्णिमा 20 को
शरद पूर्णिमा इस बार 20 अक्टूबर को है। पूर्णिमा से दो दिन पहले और दो दिन तक बाद तक ताजमहल पर रात में पर्यटक जा सकेंगे। ताजमहल पर 50—50 के ग्रुप एक दिन में रात में ताज देख सकेंगे। रात साढ़े आठ बजे से एक—एक कर पांच दलों को भेजा जाता है। हर ग्रुप आधा घंटे तक ताजमहल पर रह सकता है।

यहां मिलेगी टिकट
एएसआई के अधिकारी तनुज दत्त शर्मा ने बताया कि 18 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक ताजमहल को रात्रि में सैलानी देख सकेंगे। ताजमहल को रात में देखने के लिए टिकट भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के माल रोड स्थित कार्यालय से मिलेगी। इसकी टिकट आनलाइन नहीं मिलती है। उन्होंने बताया कि इसकी बिक्री एक दिन पहले से शुरू हो जाती है। सैलानी 17 अक्टूबर से टिकट एएसआई के माल रोड स्थित दफ्तर से ले सकेंगे। रात में ताजमहल घूमने से एक दिन पहले ही इसका​ टिकट मिलेगा। 22 अक्टूबर का शुक्रवार है। इसीलिए ताजमहल बंद रहेगा।

पिछले साल कोविड के समय नहीं देख पाए थे चमकी
पिछले साल कोविड के कारण ताजमहल नहीं खुला था। इस कारण सैलानी शरद पूर्णिमा पर ताजमहल का दीदार नहीं कर पाए थे। अब 2019 के बाद 2021 में पर्यटक चमकी देख पाएंगे।

ये है टिकट का मूल्य
ताजमहल पर चमकी देखने के लिए भारतीय पर्यटकों के लिए टिकट 510 रुपये की है, जबकि विदेशी सैलानी के लिए इसका मूल्य 750 रुपये है। तीन साल तक के बच्चे के लिए यह फ्री है। इसके अलावा अगर आप आफलाइन टिकट लेते हैं और अगले दिन ताजमहल नहीं जा पाते हैं तो उस दिन 12 बजे तक आप टिकट कैंसिल करा सकते हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Rs 100 crore sale on Akshaya Tritiya in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में अक्षय तृतीया पर आज भी मंदिरों में...

बिगलीक्स

Agra Live News: JEE Mains 2026 result may declare Today

आगरालीक्स…Agra News: देश भर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए जेईई...

बिगलीक्स

Agra Live News: Dhaba Owner lodge FIR against History Sheeter Monu Yadav in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में जेल से छूटते ही हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव ने...

आगरा

Obituaries of Agra on 20th April 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

error: Content is protected !!