Aligarhleaks: “ डिग्री, डिप्लोमा प्राप्त करने के साथ-साथ युवा को स्वयं में झांककर देखना होगा कि उसे अभी काॅर्पोरेट जगत के लिए तैयार होने के लिए क्या कुछ और करना होगा ? वहीं से शुरू होगी, उसकी संघर्ष गाथा। ” उक्त वक्तव्य मुख्य वक्ता अहमद नदीम ने इंस्टीट्यूट आॅफ इन्फोरमेशन मैनेजमेंट एण्ड टैक्नोलाॅजी, अलीगढ़ के कैरियर एंड गाइडेंस क्लब के तत्वावधान में ’’ काॅर्पोरेट जगत का निष्पादक ’’ विषय पर आयोजित अतिथि व्याख्यान में दिया। जिसका शुभारम्भ एफएसएन कंसलटिंग सर्विसेज एलएलपी के सह-संस्थापक अमद नदीम, फरहन मुहीश, अमन वर्मा, हिना अहमद, प्राचार्य शंभू के.एन.सिंह रावत, मैनेजमेंट विभागाध्यक्षा डाॅ इंदू सिंह, क्लब कोर्डिनेटर नसीम अग्रवाल ने अतिथि डाॅ गौविंद वाष्र्णेय ने दीप प्रज्वलित कर किया। छात्र-छात्राओं को काॅर्पोरेट जगत में प्रवेश के लिए टिप्स बताते हुए अहमद नदीम ने कहा कि ’’ बड़ी सफलता पाने के लिए स्वयं को जानना बेहद आवश्यक है। अपनी कमजोरियों को जानकर और स्वीकार कर हमें आत्मविश्वास से परिपूर्ण व्यक्तित्व का निर्माण करना चाहिए। साक्षात्कार के दौरान साक्षात्कार लेने व देने वाले के बीच नज़रों को मिलना, आत्मविश्वास को प्रदर्शित करता है। ” वक्ता फरहन मुहीश ने प्रजंटैशन के माध्यम से व्यक्तित्व विकास के लिए क्या कदम उठाये जाने चाहिए, उन पर विस्तार से चर्चा की। दीपिका, काजल चैहान, यश वर्धन, ईरम दिलशाद, सौरभ शर्मा, ज्योति सैनी, आकाश, मोहित कुमार, भारत कुमार, भानु प्रकाश, इंदु पाल, अरूण कुमार, अमित कुमार ने काॅर्पोरेट से जुड़े सवाल विशेषज्ञों से किए। इस दौरान रजत कुमार, नेहा शर्मा, पारस गोयल, मनीष कुमार, सुभी भारती, गोविंद बल्लभ, नितिन कुमार, विशाल कुमार उपस्थित थे।