आगरालीक्स..(.Agra News 21st September ) आगरा में यमुना के डूब क्षेत्र में मल्टीस्टोरी बिल्डिंग के लिए नक्शा पास कराने और अवैधनिर्माण में एडीए के सात इंजीनियर फंस गए हैं। इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए हैं, वहीं जांच कर सप्ताहभर में इस मामले में शामिल अन्य अधिकारियों के नाम देने के लिए कहा है।
आगरा के यमुना के डूब क्षेत्र में मल्टीस्टोरी बिल्डिंग बना दी गईं, इसके लिए एडीए से नक्शा पास कराया गया, इसके बाद निर्माण हुआ। इन निर्माणों से यमुना का स्वरूप बिगडने और प्रदूषण बढने पर समाजसेवी डीके जोशी ने 2014 में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल में याचिका दायर की, डीके जोशी का 2016 में निधन हो गया। इस मामले में नेशनल ट्रीन ट्रिब्यूनल के आदेश पर डूब क्षेत्र का सर्वे कराया गया, अवैध निर्माण ध्वस्त करा दिए गए।

सात इंजीनियरों पर कार्रवाई
इस मामले में आवास एवं शहरी नियोजन विभाग के विशेष सचिव रणविजय सिंह ने सहायक अभियंता राजीव शर्मा, अवर अभियंता राजेश वर्मा, देशराज सिंह, अनिल सचान, राजेश फौजदार, नरेश चंद्र सुमन और सोनी पर विभागीय कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।