आगरालीक्स.. आगरा से पंश्चिम बंगाल भेज जा रहे नशे में इस्तेमाल होने वाले सीरप से भरा ट्रक एसटीएफ ने पकडा, मुर्गी के दोनों के बीच में रखे थे 70 लाख कीमत के सीरप, सीरप सिकंदरा इंडस्ट्रियल एरिया से ट्रक में लादकर भेजा गया था।
आजमगढ़ के थाना फूलपुर में 15 अगस्त को एसटीएफ टीम द्वारा औषधि निरीक्षक स्वास्थ्य विभाग जनपद आजमगढ़ और स्थानीय पुलिस के साथ ट्रक को रोककर चेकिंग की। मुर्गी के दानों (फीड) के बीचे में फेन्साडिल सिरप को छिपाकर ले जाया जा रहा था, जिससे संबंधित इनके पास कोई कागजात उपलब्ध नही था।
आगरा से भेजा गया था सीरप
गिरफ्तार अभियुक्तों से विस्तृत पूछताछ किये जाने पर बताया गया कि ट्रक जय प्रकाश पाण्डेय निवासी विवेकानन्द नगर काॅलोनी थाना माक्यू सकरैल, हावडा (प0बंगाल) मूल निवासी जनपद बलिया का है। जय प्रकाश पाण्डेय ने ही उक्त सिरप को छिपाकर लाने के लिये उन्होंने भेजा था। यह दवा हम लोगों को जनपद आगरा के सिकन्दरा इण्डस्ट्रीयल एरिया से मिली थी, जिसे लेकर हम लोगों को सिलीगुडी (प0बंगाल) जाना था। सिलीगुडी पहुचाने के बाद जय प्रकाश पाण्डेय बताता कि इसे किसको और कहाॅं देना है। रास्ते में पुलिस को शक न होने इसके लिए हम लोग मुर्गी का दाना लाद इसके बीच में सिरप की पेटियां छिपा दिये थे। उक्त सिरप का प्रयोग नशा करने वाले व्यक्तियों द्वारा नशा के लिये किया जाता है। जिन स्थानों पर शराब प्रतिबन्धित है, वहाॅं पर इस सिरप की तस्करी कर इसे ऊॅंचे दामों पर अवैध तरीके से बेचा जाता है। मौके पर मौजूद ड्रग्स निरीक्षक द्वारा बताया गया कि उक्त फेन्साडिल सिरप कफ सिरप (खासी की दवा) के रूप में उपयोग किया जाता है। फेन्साडिल में कोडिन नामक केमिकल पाया जाता है, जिसे एक साथ अधिक मात्रा में लेने पर नशा होता है। उक्त केमिकल एक साथ अधिक मात्रा में लेने पर इसका स्वास्थ्य पर बहुत बुरा प्रभाव भी पड़ता है।
गिरफ्तार किए गए आरोपी
1- अरूण पाल पुत्र धनुषधारी पाल निवासी गुलनी, थाना पकरी बरांवा, जनपद नेवादा (बिहार)
2- लवकुश पटेल पुत्र रमायन पटेल, निवासी धमनपुरा, थाना फेफना, जनपद बलिया (उ0प्र0)
ये किया जब्त
- 39900 शीशी फेन्साडिल (बाजार मूल्य लगभग 70 लाख रूपये)।
- 01 अदद ट्रक नम्बर-डब्लू0बी0-25-सी-5835
- 02 अदद मोबाइल फोन।
- रूपये 6000/-नगद।