आगरालीक्स.. आगरा में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के चुनाव में इस बार अध्यक्ष पद पर कांटे की टक्कर हुई। गुरुवार को अग्रसेन भवन लोहामंडी में सुबह 9 बजे से मतदान हुआ। 1504 सदस्यों में से 1027 आइएमए के सदस्यों ने मतदान किया। रात को नतीजे घोषित किए गए। अध्यक्ष निर्वाचित के पद पर डा ओपी यादव ने डा मुकेश गोयल को 29 वोटों से हराया। इस पर पद डा सीआर रावत तीसरे नंबर पर रहे। उपाध्यक्ष के पद पर डा सचिन मल्होत्रा और डा मोहन भटनागर, संयुक्त सचिव के पद पर डा गौरव खंडेलवाल, डा रजनीश मिश्रा सचिव के पद पर डा अनूप दीक्षित, कोषाध्यक्ष के पद पर डा जितेंद्र चौधरी निर्वाचित घोषित किए गए।…
