Friday , 24 April 2026
Home बिगलीक्स IMA, Agra lodge FIR against culprit doctors of fetal gender Determination racket
बिगलीक्स

IMA, Agra lodge FIR against culprit doctors of fetal gender Determination racket

111

आगरालीक्स… आगरा आईएमए ने लिंग परीक्षण रैकेट में शामिल डॉक्टरों के खिलाफ बडी कार्रवाई करने का मन बना लिया है। लिंग परीक्षण करते पकडे जाने, लिंग परीक्षण रैकेट से शामिल होने और ऐसे सेंटर जहां लिंग परीक्षण हो रहा है, उसके रजिस्ट्रेशन के लिए अपनी डिग्री देने वाले डॉक्टरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। ऐसे डॉक्टरों को आईएमए से बाहर किया जाएगा। इसे लेकर शनिवार दोपहर में आईएमए, भवन तोता का ताल पर प्रेसकांफ्रेंस होने जा रही है।
राजस्थान पीसीपीएनडीटी की टीम आगरा में लिंग परीक्षण करते हुए डॉक्टर और झोलाछाप को पकड चुकी है, इससे डॉक्टरों की छवि खराब हो रही है। शुक्रवार को भी टीम ने कार्रवाई की, इस बार मैक्स डायनोस्टिग एंड पैथोलाजी, बोदला रोड पर इंटर पास झोलाछाप पकडा गया है। उसने सेंटर के रजिस्ट्रेशन के लिए किसी डॉक्टर की डिग्री लगाई होगी, आईएमए द्वारा सीएमओ कार्यालय से इस बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। आईएमए अध्यक्ष डॉ. रवि पचौरी ने कहा कि आवास विकास में लिंग परीक्षण की घटना को लेकर डॉक्टरों में रोष है। शहर की भोली जनता को झोलाछाप डॉक्टर न सिर्फ गुमराह कर रहे हैं बल्कि उनका आर्थिक व मानसिक शोषण भी कर रहे हैं। आवास विकास मामले में आईएमए उस सेंटर के खिलाफ एफआईआर कराएगा, जहां लिंग परीक्षण किया जा रहा था। आएमए सचिव ओपी यादव ने कहा कि शहर की जनता को अपना इलाज कराने वाले डॉक्टर के बारे में अच्छी तरह जानकारी ले लेनी चाहिए। नासमझी में वह झोलाछाप डॉक्टरों के बहकावे में न आएं। आईएमए भी शीघ्र ही शासन प्रसासन के साथ मिलकर शहर में झोलाछाप डॉक्टरों को चिन्हित कर उनकी सूची तैयार करेगा। डॉ. शरद गुप्ता ने शासन को इस मामले में कड़े कदम उठाकर दोषियों को सजा दिलाने में मदद करनी चाहिए। कोषाध्यक्ष डॉ. अनूप दीक्षित ने कहा कि जब तक दोषियों को सजा नहीं मिलती आईएमए शांत नहीं बैठेगा। इस मामले में प्रशासन की हर सम्भव मदद की जाएगी। डॉ. सुनील शर्मा ने धन्यवाद देते हुए बताया कि आएमए की लीगल सेल इस मामले को फॉलो करेगी।

इस अवसर पर डॉ. सीमा सिंह, डॉ. हरेन्द्र यादव, डॉ. सचिन मल्होत्रा, डॉ. सीमा सड़ाना आदि मौजूद थे।
इंटर पास अल्ट्रासाउंड मशीन के बिना कर रहा था लिंग परीक्षण

राजस्थान पीसीपीएनडीटी टीम को मैक्स डायनोस्टिग एंड पैथोलाजी, बोदला रोड पर लिंग परीक्षण करने की सूचना मिल रही थी, दलाल के माध्यम से टीम ने जाल बिछाया और एक गर्भवती को लिंग परीक्षण के लिए शुक्रवार को सेंटर पर भेज दिया। लिंग परीक्षण के लिए वहां 20 हजार रुपये लिए गए, इसके बाद गर्भवती का लिटा दिया, फीटल डॉप्लर शरीर पर लगाने के कुछ देर बाद बता दिया कि लडका है, इसी बीच टीम पहुंच गई और मैक्स डायग्नोस्टिक एंड पैथोलॉजी के संचालक अजय उपाध्याय और प्रीति कुलश्रेष्ठ को अरेस्ट कर लिया।
कंप्यूटर का मॉनीटर रखकर कर रहे थे लिंग परीक्षण
पीसीपीएनडीटी टीम ने लिंग परीक्षण करने के लिए इस्तेमाल की गई अल्ट्रासाउंड मशीन देखी तो वहां कोई मशीन नहीं थी, सेंटर में दो फीटल डॉप्लर रखे हुए थे, ये गर्भ में शिशु की धडकन सुनने के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं। इसे देखकर टीम के सदस्य चौंक गए, वहां कंप्यूटर का एक मॉनीटर रखा हुआ था, वह बंद था और ​तौलिया पडी हुई थी। टीम को पूछताछ में बताया कि अल्ट्रासाउंड मशीन सेंटर में नहीं लगी थी, तुक्के से ही लडका और लडकी बता रहे थे, एक गर्भवती को लडका तो दूसरे को लडकी बताते थे।
इंटरपास चला रहा रैकेट

pcpndt team

पूछताछ में अजय उपाध्याय पुत्र श्री बसंतलाल निवासी आवास विकास कॉलोनी, सिकन्दरा रोड, ?
ने बताया कि वह इंटरपास है और कुछ समय पहले ही सेंटर खोला था। टीम ने प्रीति पुत्री श्री शशि कुलश्रेष्ठ निवासी अवधपुरी बोदला, पुष्पांजलि फेज3, आगरा को गिरफ्तार किया है वह अल्ट्रासाउंड के समय सेंटर पर मौजूद रहती थी।
अध्यक्ष राज्य समुचित प्राधिकारी पीसीपीएनडीटी एवं मिशन निदेशक एनएचएम नवीन जैन के निर्देशन में राज्य पीसीपीएनडीटी ने उत्तरप्रदेश के आगरा में 10वें इंटरस्टेट डिकाय आपरेशन के साथ ही अब तक का 100वां डिकाय आपरेशन कर लिया है।
14 जुलाई को आईएमए की पूर्व अध्यक्ष को अरेस्ट किया
14 जुलाई 2017 को राजस्थान पीसीपीएनडीटी की टीम ने छापा मारा था, आगरा के सदर में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ निर्मल चोपडा (68 एमडी गायनी)का चोपडा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल है। राजस्थान की पीसीपीएनडीटी टीम को हॉस्पिटल में लिंग परीक्षण करने की सूचना मिली थी, शुक्रवार को टीम ने जाल बिछाया। डमी गर्भवती महिला को साथ लेकर टीम ने अछनेरा निवासी दलाल नेत्रपाल 25 से संपर्क किया, उससे 30 हजार रुपये में गर्भ में लडका लडकी बताने के लिए सौदा हुआ। पीसीपीएनडीटी की टीम डमी गर्भवती को लेकर अछनेरा पहुंची, दलाल उसे अपने साथ लेकर जिला अस्पताल आ गया, यहां से मेहर टॉकीज पहुंचा। यहां उन्हें हॉस्पिटल की रिसेप्शनिस्ट तनीषा शर्मा अपने साथ ले गई थी।

लिंग परीक्षण में पकडे गए डॉक्टर
डा. विद्या गुप्ता अपने ट्रांस यमुना कॉलोनी स्थित हास्पिटल में पकड़ी गई।
डा. निर्मला चौपड़ा सदर स्थित अपने हास्पिटल में एजेंट के साथ पकड़ी।
डा. रेनू भार्गव को रुनकता स्थित अपने हास्पिटल में टीम को पकड़ा।
डा. अमित गुप्ता नालबंद स्थित अपनी क्लीनिक से पकड़े गए।

लिंग परीक्षण में पकडे गए झोलाछाप
चमक लाल ट्रांस यमुना कॉलोनी में अल्ट्रासाउंड मशीन समेत पकड़ा।
सलीमउद्दीन फतेहाबाद स्थित अपने अवैध हास्पिटल से पकड़ा।
रुखसार टेढ़ी बगिया स्थित अपने घर से अल्ट्रासाउंड मशीन पकड़ी।
बाह में अवैध एसआर हास्पिटल से अल्ट्रासाउंड मशीन पकड़ी गई।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Discussion on Fatty Liver & Breast diseases management

आगरालीक्स …Agra News: आगरा के लोगों की सबसे बड़ी फैटी लिवर की...

बिगलीक्स

Agra Live News: 50 year old Canara Bank building collapse in Agra, Shift in Kacharai Ghaat Branch

आगरालीक्स …Agra News: वीडियो देखें आगरा में कृष्णा मेट्रो मॉल के बेसमेंट...

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra Police file charge sheet in 25 Year old HR Manager Minki Sharma murder Case

आगरालीक्स…Agra News” आगरा में एचआर मैनेजर महिला की आफिस में सिर काट...

बिगलीक्स

Agra Live News: Woman reach police station after boy friend refuse to marry

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में युवक ने गर्लफ्रेंड से शादी करने से...

error: Content is protected !!