अलीगढ़लीक्स… इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, अलीगढ़ के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी आवास स्थित कार्यालय पर जाकर जनपद की प्रथम महिला जिला अधिकारी सेल्वा कुमारी जे को बुके भेंट करके उनका स्वागत किया और उम्मीद जताई की अब उनकी उपस्थिति मे जिला अलीगढ़ निरंतर तरक्की करेगा ।
सचिव डॉ भरत कुमार वार्ष्णेय ने बताया कि जिलाधिकारी से बातचीत के दौरान जिले में प्राइवेट स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में एवं प्राइवेट चिकित्सकों को आने वाली समस्याओं के बारे में वार्तालाप हुआ। जिलाधिकारी ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन अलीगढ द्वारा कोरोना काल में किए गए सहयोग के लिए एसोसिएशन के सभी सदस्यो की प्रशंसा की और जल्द ही इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के साथ एक सभा आयोजित करने की बात कही।
इस दौरान अध्यक्ष डॉ विपिन गुप्ता, डॉ मयंक मणि, डॉ नितिन वार्ष्णेय, डॉ जीके सिंह ,डॉ लावनीष मोहन अग्रवाल, डॉ सुवेक वार्ष्णेय, डॉ जॉली वार्ष्णेय, डॉ नेहा त्यागी , डॉ नागेश वार्ष्णेय, डॉ अजय कुमार सिंघल , डॉ अभिषेक कुमार सिंह, डॉ संजय तायल ,डॉ अनूप कुमार , डॉ सागर वार्ष्णेय, डॉ सुरभि अग्रवाल, डॉ ऋषभ गौतम , डॉ निखिल शर्मा आदि मौजूद रहे।