Thursday , 4 June 2026
Home टॉप न्यूज़ IMA observe nationwide protest day on June 18….#agranews
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

IMA observe nationwide protest day on June 18….#agranews

169

आगरालीक्स…(17 June 2021 Agra News) कोरोनाकाल में डॉक्टरों पर हमले हुए और आरोप भी खूब लगे. इससे डॉक्टरों में आक्रोश है और कल मनाएंगे काला दिवस

देशव्यापी विरोध प्रदर्शन दिवस मनाएगा आईएमए
राष्ट्रीय अध्यक्ष जे ए जयालाल के आहृवान पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की कार्यकारिणी समिति ने सभी पहलुओं पर विचार करने और और डाक्टरों की चिंता, नाराजगी एवं एकजुटता प्रदर्शित करने के उद्देश्य से एक विरोध प्रदर्शन आगामी 18 जून को आयोजित किया है. आईएमए कोरोना योद्धाओं की रक्षा करो नारे के साथ चिकित्सक पेशे से जुड़े डाक्टर एवं कर्मियों पर हमले रोकने की मांग करेगा. यह जानकारी आईएमए आगरा के अध्यक्ष डॉ राजीव उपाध्याय ने दी.

इस तरह जताएंगे नाराजगी
सचिव डॉ अनूप दीक्षित ने कहा कि हिंसा के खिलाफ देश भर में विरोध प्रदर्शित करने के लिए डाक्टर काला बिल्ला, काले झंडे, काले मास्क, काला रिबन, काली शर्ट पहन कर नाराजगी प्रकट करेंगे. डॉ दीक्षित ने ये भी बताया कि आईएमए द्वारा एक पत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी भेजा गया है. प्रेसिडेंट इलेक्ट डॉ. ओपी यादव ने बताया यह विरोध प्रदर्शन कार्य स्थलों और आईएमए बिल्डिंग के प्रमुख केन्द्रों और अस्पतालों में मनाया जायेगा. आईएमए मीडिया प्रभारी डॉ. पंकज नगायच ने बताया की कल 9 से 10 बजे प्रातः आईएमए भवन पर चिकित्सक काली पट्टी बांध, कोरोना प्रोटोकॉल के तहत बैठक करेंगे.

ओपीडी और इमजरेंसी सेवाएं चालू रहेंगी
उन्होंने कहा कि आमजन को कोई परेशानी न हो इस लिए इमरजेंसी सेवाएं एवं ओपीडी सुचारु रूप से चलती रहेगी. उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष डाॅ. सुधीर ढाकरे ने कहा, ” कोरोना महामारी में भी चिकित्सकों एवं चिकित्साकर्मियों के ऊपर हिंसा की घटनाओं में कोई कमी नहीं आई, जबकि चिकित्सकों ने अपनी और अपने परिजनों की जान को खतरे में डालते हुए दिन रात एक कर मरीजों की जानें बचाई. सरकारी अव्यवस्थाओं का भी ठीकरा डाक्टरों पर ही फोड़ा गया. और आम जनता सरकारों से बेहतर और निशुल्क चिकित्सा की मांग न करते हुए मंहगे इलाज के लिए चिकित्सकों को ही दोषी करार देती और उनका क्रोध डाक्टर पर हिंसा में परिवर्तित होता है, जबकि सरकारों पर होना चाहिए. ऐसे माहौल में चिकित्साकर्मियों के लिए संतुलित मानसिकता से कार्य करना असम्भव होता जा रहा है.”

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: FASTEST 51 ROBOTIC SURGERIES IN 60 DAYS by Dr. Shwetank Prakash

आगरालीक्स…Agra News: आगरा के वरिष्ठ रोबोटिक, लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. श्वेतांक प्रकाश ने...

बिगलीक्स

Fire break out in Hospital ICU in Muzaffarpur Bihar

मुजफ्फरपुरलीक्स वीडियो न्यूज दिल्ली के होटल के बाद बिहार के मुजफ्फरपुर के...

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra Police raid in hotel, 7 gambler arrested, Video

आगरालीक्स वीडियो न्यूज आगरा के होटल में कमरा नंबर 302 में पुलिस...

बिगलीक्स

Agra Live News: Rain forecast today in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में तीन दिन बादल छाने के साथ बारिश...

error: Content is protected !!