आगरालीक्स (.Agra News 8th June).आगरा में श्री पारस हॉस्पिटल प्रकरण पर आईएमए के पदाधिकारी का आया बयान, कहा घटना शर्मसार करने वाली, प्रशासन आक्सीजन की कमी के लिए जिम्मेदार.
आगरा के श्री पारस हॉस्पिटल में 26 अप्रैल को पांच मिनट के लिए आक्सीजन बंद करने और 96 में से 22 मरीजों का शरीर नीला पड जाने का वीडियो सामने आने के बाद हॉस्पिटल सील कर दिया गया। हॉस्पिटल संचालक डॉ अरिंजय जैन के खिलाफ थाना न्यू आगरा में डीएम के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने महामारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कराया है। हॉस्पिटल का लाइसेंस भी निरस्त कर दिया गया है। इसके बाद से आईएमए के पदाधिकारी सामने नहीं आ रहे हैं।
आईएमए के प्रेसीडेंट इलेक्ट डॉ ओपी यादव का बयान
घटना शर्मसार करने वाली , मामले की जॉंच गहराई से हो, सभ्य समाज इसे बर्दाश्त नहीं करेगा , इस समय सही को सही व ग़लत को ग़लत कहना होगा। जन मानस व जन स्वास्थ्य प्राथमिकता किंतु ऑक्सीजन की जो कमी थी उसके लिए प्रशासन प्राथमिक तौर पर ज़िम्मेदार था, यह भी जॉंच का विषय