आगरालीक्स…. आगरा में डॉक्टर्स डे पर जहां एक ओर मस्ती और धमाल का आलम था वहीं दूसरी ओर डॉक्टरों के प्रति पैदा हो रही विपरीत परिस्थियों पर चिन्तन। मौका था सूरसदन में आईएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) द्वारा डॉक्टर्स डे के उपलक्ष्य में आयोजित सांस्कृतिक संध्या का।
लघु नाटिका के माध्यम के जहां डॉक्टरों के प्रति बढ़ रहे हिंसा के मामलों पर चिंता व्यक्त की गई वहीं उसके निवारण के लिए एक एथीकल कमेटी का भी गठन किया गया। लघु नाटिका के माध्यम से भी डॉक्टरों ने सरकारी नीतियों व अस्पतालों में तोड़ फोड़ व हिंसा के मामलों पर कटाक्ष किया। अध्यक्षीय भाषण में डॉ. आरएस कपूर ने स्वागत करते हुए कहा कि मरीज और डॉक्टरों के बीत की डोर को मजबूत करना होगा। इसके लिए समय-समय पर एथीकल कमेटी मीटिंग करेगी।
डॉक्टरों द्वारा डॉक्टर्स डे के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर संचालन डॉ. शिवानी चतुर्वेदी, डॉ. स्मिता कुलश्रेष्ठ, डॉ. दीपिका गुप्ता व डॉ. मुकेश गोयल ने किया। धन्यवाद ज्ञापन प्रसीडेंट इलेक्ट डॉ. रवि पचौरी ने किया।

इन्हें मिला सम्मान
1-लाइफ टाइम टीवमेंट सेः डॉ. वाईवी अग्रवाल, डॉ. हरेन्द्र गुप्ता, डॉ. डीवी शर्मा, डॉ. आरएन गोयल।
2-प्रदेश स्तर पर आईएमए में चुने गए पदाधिकारीः डॉ. सुधीर धाकरे, डॉ. शरद गुप्ता, डॉ. आलोक मित्तल।
3-हाईस्कूल व इंटर में 90 फीसदी से अधिक अंक पाने वाले डॉक्टरों के लगभग 35 बच्चों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। नीट परीक्षा में 125 रैंक पाने वाले सुश्रुत चंद्रा, अपनी किताब लिखने वाली गायत्री चतुर्वेदी व उपन्यास लिखने वाले अनुज गुप्ता को पुरस्कृत किया गया।
डॉक्टरों के प्रति विपरीत परिस्थियों पर किया
आगरा। डॉक्टर्स डे के उपलक्ष्य में सुबह आईएमए भवन पर एक मीटिंग आयोजित की गई। जिसमें डॉक्टरों के प्रति पैदा हो रही विपरीत परिस्थियों पर चिन्तन किया गया। सामाजित स्तर पर डाक्टरों पर हिंसा के मामले बढ़ रहे हैं। सरकार बेवजह नए-नए कानून ला रही है। आगरा आईएमए अध्यक्ष डॉ. आरएस कपूर की अध्यक्षता में एथीकल कमेटी का गठन किया गया, जिसमें डॉ. डीवी शर्मा, डॉ. आरएन गोयल, डॉ. रवि पचौरी, डॉ. मुकेश गोयल, डॉ. वाईवी अग्रवाल, डॉ. हरेन्द्र गुप्ता, डॉ. अशोक शर्मा होंगे।

वेबसाइट हुई लांच
डॉक्टर्स डे पर आईएमए की वेबसाइट (imaagra.com) भी लॉंच की गई। जिसमें आईएमए के डॉक्टरों से सम्बंधित सभी जानकारी उपलब्ध होगी। लोगों को अपने-एपने क्षेत्र में सेवाएं दे रहे डॉक्टरों की जानकारी इस वेबसाइट के जरिए उपलब्ध हो सकेगी। मरीज डॉक्टर से अपॉइनमेंट भी ले सकेंगे। सूरसदन में आयोजित डॉक्टर्स डे के कार्यक्रम को इस बेवसाइट पर लाइव देखा गया।