आगरालीक्स…Paytm यूजर्स के लिए जरूरी खबर. आरबीआई की बड़ी कार्रवाई. बैंकिंग सर्विस पर रोक लगाने के आदेश. नए ग्राहक भी नहीं जुड़ सकेंगे.
रिजर्व बैंक आफ इंडिया ने तत्काल प्रभाव से Paytm की बैंकिंग शाखा पेटीएम पेमेंट्स बैंक के नए ग्राहक जोड़ने पर रोक लगा दी है. आज आरबीआई की ओर से यह आदेश जारी किया गया है. रिजर्व बैंक ने नियमों का पालन नहीं करने के चलते पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर बैंकिंग रेगुलेशन एक्ट के तहत यह कार्रवाई की हे.
29 फरवरी से बैंकिंग सर्विस भी नहीं मिलेगी
आरबीआई ने कंपनी को यह आदेश भी दिया है कि 29 फरवरी के बाद मौजूदा ग्राहकों के भी अकाउंट में अमाउंट ऐड करने पर रोक लगा दी जाए. इस आदेश के बाद पेटीएम पेमेंट बैंक में क्रेडिट व डिपॉजिट ट्रांजेक्शन नहीं होगा. वहीं 29 फरवरी के बाद पेटीएम पेमेंट बैंक बैंकिंग सर्विस भी नहीं दे पाएगा. पेटीएम बैंक से संबंधित कई सुपरवाइजरी कमियां भी सामने आई हैं, जिसकी वजह से भविष्य में कंपनी के खिलाफ और जरूरी एक्शन लिए जाएंगे.
मौजूदा ग्राहकों को मिलेगी यह सर्विसेस
आरबीआई ने स्पष्ट किया है कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक के मौजूदा ग्राहक अपने अभी के अवेलेबल बैलेंस का विड्रॉल और यूटिलाइजेशन कर सकते हैं. फिर वह पैसा सेविंग बैंक एकाउंट्स, करंट एकाउंट्स, प्रीपेड इंस्ट्रमेंट्स, फास्टैग्स, नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड आदि में हो, इनमें मौजूद शेष राशि की निकासी या उपयोग की अनुमति बिना किसी प्रतिबंध के दी जाएगी.
