आगरालीक्स… आगरा में कारोबारी के बंद मकान से 50 तोले के जेवर समेत लाखों की चोरी। दोपहर के समय वारदात को अंजाम।
कारोबारी परिवार समेत दूसरे मकान में सो रहा था
कस्बा किरावली निवासी मोती लाल जैन किराना कारोबारी है, उनका मुख्य बाजार में दुकान और आवास है और एक आवास स्टेशन रोड पर बना है। बुधवार की रात मोती लाल का परिवार कस्बा के मकान में ही सो गया और स्टेशन रोड के मकान का ताला लगा दिया गया था।
दोपहर को वारदात का पता चला
गुरुवार की दोपहर को मोतीलाल किसी काम से स्टेशन रोड वाले घर पर गए तो मकान के ताले टूटे पड़े। घऱ के अंदर सामान बिखरा पड़ा था।
पुलिस को तहरीर दी, व्यापारियों में आक्रोश
सूचना पर थाना अछनेरा पुलिस और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। पीडित कारोबारी ने मकान से 50 तोले के जेवरात, आधा किलो चांदी, और 15 हजार रुपये नकद चोरी होना बताया है। घटना से व्यापारियों में भी रोष व्याप्त है।
थाना प्रभारी अछनेरा प्रभारी अनुराग शर्मा ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। चोरों की तलाश की जा रही है।