आगरालीक्स… आगरा में आज पुष्य नक्षत्र पर बाजार में दीपावली की खरीददारी। सर्राफा बाजार में बिखरी रौनक, सोने की कीमतों में रही कमी, चांदी में उछाल।
कार, बाइक समेत इलेक्ट्रिक सामानों की भी बिक्री
आगरा के बाजारों में दीपावली की खरीदारी को लेकर रौनक बिखरी हुई है। पुष्य नक्षत्र में आज बाजार में इलेक्ट्रोनिक आयटमों के साथ कार, बाइक वाहन के साथ कपड़ों आदि की खरीदारी को लेकर खासी भीड़ रही।

सर्राफा बाजार में भी रही चमक
सर्राफा बाजार में भी पुष्य नक्षत्र को लेकर खासी चमक रही। लोगों ने आगरा के शोरूमों पर सोने और चांदी के आभूषण के साथ गोल्ड की भी खरीददारी की।
सर्राफा बाजार में सोना नरम तो चांदी गरम रही
सर्राफा बाजार में आज सोने की कीमतों में मामूली कमी रही। 999 प्रतिशत शुद्धता का दस ग्राम सोना 50,339 रुपये पर बिक रहा था। इसमें 91 रुपये की कमी आई है। वहीं 999 प्रतिशत शुद्धता की एक किलो चांदी 56,105 रुपये की हो गई। इसमें 462 रुपये की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई।
वायदा बाजार में दोनों मूल्यवान धातुओँ में तेजी
वायदा बाजार में मंगलवार को तेजी का रुख रहा। दोपहर तक दस ग्राम सोने के भाव 50,497 रुपये पर चल रहे थे , जबकि चांदी भी तेजी के रुख के साथ 57,540 रुपये प्रतिकिलो पर पहुंच गई थी।
ज्वैलरी के 18 अक्टूबर के रेट
फाइन गोल्ड 999 5034 रुपये प्रति एक ग्राम
22 कैरेट 4913 रुपये प्रति एक ग्राम
20 कैरेट 4480 रुपये प्रति एक ग्राम
18 कैरेट 4077 रुपये प्रति एक ग्राम
14 कैरेट 3247 रुपये प्रति एक ग्राम
नोट- ज्वैलरी की बनवाई और तीन प्रतिशत जीएसटी चार्ज इसके अतिरिक्त रहेगा।