नईदिल्लीलीक्स…कांग्रेस के फ्रीज खातों से आयकर विभाग ने रोक हटाई। कांग्रेस ने चुनाव से पहले बैंक खातों को फ्रीज किए जाने से हो रही परेशानी बताई थी।
कांग्रेस पार्टी और यूथ कांग्रेस के खाते हुए थे फ्रीज
आयकर विभाग के अपीलेट ट्रब्यूनल ने आज दोपहर साढ़े बारह बजे कांग्रेस के फ्रीज खातों से रोक हटा दी। इससे पहले कांग्रेस नेता अजय माकन ने प्रेस कॉन्फ्रेस कर दावा किया था कि कांग्रेस पार्टी और यूथ कांग्रेस के बैंक अकाउंट फ्रीज़ कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र पर हमला हुआ है। हमारी पार्टी का बैंक अकाउंट लोकसभा चुनावों के ठीक पहले फ्रीज़ कर दिया गया है.
अभियान में 25 करोड़ रुपये एकत्र किए थे कांग्रेस ने
उन्होने कांग्रेस ने हाल ही में आम लोगों से पार्टी के लिए दान मांगा था और इसके लिए अभियान चलाया गया था. माकन ने बताया कि लोगों ने क़रीब 25 करोड़ रुपये का चंदा कांग्रेस पार्टी को दिया है।
बिलों का निपटारा नहीं होने की बात कही थी
उन्होंने कहा लोग पैसा देना जारी रख सकेंगे लेकिन हम उसे ख़र्च नहीं कर सकेंगे. न तो हम कार्यकर्ताओं की तनख्वाह दे सकेंगे और न ही अपने बिलों का निपटारा कर सकेंगे। हम अपना बिजली का बिल तक नहीं दे सकेंगे। उन्होंने कहा था कि आयकर विभाग ने कांग्रेस से 210 करोड़ रुपए की रिकवरी की भी मांग की है।