आगरालीक्स…. यमुना एक्सप्रेस वे पर आज रात से लागू हो जाएगा बढ़ा हुआ टोल टैक्स, जानें आगरा से ग्रेटर नोएडा तक जानें पर अब कितना टोल टैक्स देना होगा।
एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने यमुना एक्सप्रेस वे पर टोल टैक्स के रेट बढ़ा दिए हैं। टोल टैक्स कार, जीप, एलसीवी, बस, ट्रक, एमवी और ओएसवी पर बढ़ाया गया है। दो पहिया, तीन पहिया और ट्रैक्टर पर टोलटैक्स नहीं बढ़ाया गया है। गुरुवार रात 12 बजे के बाद नया टोल टैक्स लागू हो जाएगा। इसमें आगरा से नोएडा के बीच कार चालकों को 430 रुपये देने होंगे और बस ट्रक चालकों को 1310 की जगह 1400 रुपये।

टोल टैक्स पहले, अब
दो, तीन पहिया वाहन टोल टैक्स में कोई बदलाव नहीं
कार, जीप
आगरा से आगरा पहले 140 और अब 145 रुपये
आगरा से मथुरा पहले 295 और अब 305
आगरा से जेवर पहले 415 और अब 430 रुपये
बस ट्रक
आगरा से आगरा पहले 445 और अब 475 रुपये
आगरा से मथुरा पहले 930 और अब 995
आगरा से जेवर पहले 1310 और अब 1400 रुपये